कुछ महीने ही टिक सका शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता, दोनों ने अनाउंस किया ब्रेकअप
मुंबई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी और राकेश बापट पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे और खबरें आ रही थीं ये कपल साथ में नहीं हैं। हालांकि शमिता ने इन खबरों को गलत करार दिया था। लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए इसे खत्म कर दिया है।
बीती रात दोनों ने ही अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके अपने रिश्तों को लेकर सारी बातें क्लियर की और फैंस को बता दिया है कि अब वे साथ नहीं है। बिग बॉस ओटीटी से शुरू हुई ये लव स्टोरी केवल चंद महीनों तक की टिक सकी और घर से बाहर आते ही ये रिश्ता खत्म हो गया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी ये खबर आई थी कि शमिता और राकेश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो गए हैं, हालांकि उस वक्त एक्ट्रेस ने उन खबरों को गलत बताया था। हालांकि अब दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
शमिता ने ख़ुद ये अनाउंस कर दिया है कि राकेश बापट और उनका ब्रेकअप हो गया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए शमिता शेट्टी ने लिखा, ”मुझे लगता है कि ये साफ कर देना जरूरी है। राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं, लेकिन यह खूबसूरत म्यूज़िक वीडियो उन सभी फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया है। हम पर हमेशा इस तरह अपना प्यार बरसाते रहें। आप सभी को प्यार और आभार।”



