अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में बनीं महामंडलेश्वर, अपना पिंडदान किया, मिला नया नाम

  • Saturday January 25 2025 - 10:13 AM
  •  

  • संगम तट पर ममता कुलकर्णी का पिंडदान किया गया
  •  किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक किया गया 

प्रयागराज। जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई। शाम को किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनको अखाड़े में धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कराया गया। संन्यास लेने के बाद उनका नाम बदलकर महामंडलेश्वर श्रीयमाही ममतानंद गिरि रखा गया। 

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बृहस्पतिवार को ही महाकुंभ नगरी पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह सेक्टर-16 संगम लोवर मार्ग स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर पहुंची। इसके बाद उनकी संन्यास दीक्षा क्रियाएं आरंभ हुईं। आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक संन्यास दीक्षा हुई। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य संतों की मौजूदगी में धार्मिक क्रियाएं हुईं। इसके बाद शाम को संगम तट पर पिंडदान हुआ।

किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में पूजन के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर ने उनका नाम बदलकर महामंडलेश्वर श्रीयमाई ममतानंद गिरि रखा है। 

इससे एक दिन पहले अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवा वस्त्र धारण करने के साथ ही जटाजूट रखकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्हांेंने अपने दस दिस के प्रवास के बारे में अपने प्रशंसकों को बताया; कि हाय गाइस मैं आज प्रयागराज जा रही हूँ उनतालीस के मौनी अमावस्या के शाही स्नान के लिए और विश्वनाथ मंदिर जाऊँगी परसों मेरा अयोध्या में जाना है और ये दस दिन मैं अपने माँए माता और पिता के पितृ तर्पण के लिए भी।

महामंडलेश्र बनने के बाद क्या बोली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 

उन्होंने कहा एक इंटरव्यू में कहा कि सब महाकाल और आदिशक्ति की इच्छाशक्ति है। मुझे कल ही महामंडलेश्वर बनने का मौका मिला था। मैंने एक दिन का समय लिया सोचने के लिए कि मुझे यह लेना चाहिए या नहीं। जब मुझे पता चला कि किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर में किसी चीज की बंदिश नहीं है। आप स्वतंत्र रह सकते हो। धार्मिक रूप से कुछ भी कर सकते हो। तब निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जैसे ग्रेजुएशन होता है ना, जब आप कॉलेज से निकलते हो, आपने मास्टर किया तो आपको यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट मिलता है। वैसे ही महामंडलेश्वर सार्टिफिकेट होता है कि आपने 23 साल तक तपस्या की। मेरा यह अवॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी त्रिपाठी का जो अखाड़ा है, वो स्वतंत्रता देता है कि आप हर चीज कर सकते हो। आप अपना भौतिक जीवन भी जी सकते हैं। यह बीच का मध्यम मार्ग है, जैसे एक वामपंथी और दक्षिणपंथी होता है। वैसे ही मैं मध्यम पंथी मार्ग को ही ध्यान में रखकर 23 साल बाद मुंबई आई। इससे बड़ा अवसर क्या मिलेगा। मैं एक-दो फरवरी तक यहां कल्पवास पर रहूंगी। साधना करूंगी।