बिल्व वृक्ष के दर्शन करने से होते हैं पाप नष्ट, जानिए इस वृक्ष की विशेषताएं

  • Wednesday April 26 2023 - 09:34 PM
  •  

सनातन धर्म में बिल्वपत्र यानि बेल के पत्तों को भगवान शिव को अर्पित करने का विशेष महत्व है। बिल्व पत्र के बिना भगवान शिव का पूजन अधूरा माना जाता है। शिव भक्तों के लिए महत्व रखने वाले बिल्व वृक्ष अन्य वृक्षों से कई तरह से विशेष है। तो आईए आचार्य महेश भारद्वाज से जानते हैं बिल्व वृक्ष से जुड़े चौंका देने वाली विशेषताएं। 

  • बिल्व वृक्ष के आसपास सांप नहीं आते। 
  • अगर किसी को शव यात्रा बिल्व वृक्ष की छाया से होकर गुजरे तो उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • वायुमंडल में व्याप्त अशुद्धियों को सोखने की क्षमता बिल्व वृक्ष में होती है। 
  • चार, पांच, छह, या सात पत्तों वाले बिल्वपत्रक पाने वाला परम भाग्यशाली होता है। ऐसे बिल्वपत्र को भगवान शिव को अर्पित करने से अनन्त गुना फल मिलता है। 
  • बेलपत्र के वृक्ष केा काटने से वंश का नाश होता है और बेलवृक्ष लगाने से वंश की वृद्धि होती है। 
  • सुबह शाम बेल वृक्ष के दर्शन करने मात्र से पापों का नाश होता है। 
  • बेल वृक्ष को सींचने से पितृ तृप्त होते हैं। 
  • बेल वृक्ष और सफेल आक् को जोड़े से लगाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
  • जीवन में सिर्फ एक बार या जाने-अनजाने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से उस शिवभक्त के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। 
  • बेलवृक्ष का रोपण, पोषण और संवर्धन करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्त को धन-धान्य की प्राप्ती होती है।