भीगे हुए किशमिश सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद,जानिए इसके अचूक फायदे

  • Sunday March 06 2022 - 09:59 AM
  •  

किशमिश मुख्य रूप से सूखे अंगूर होते है जो विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, पोलिफेनोल और कई अन्य आहार, फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह न केवल ताकत को बढ़ाते है बल्कि इम्युनिटी पावर को भी बढ़ाते है हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी किशमिश का सेवन किया जाता हैं। 

किशमिश कई पोषक तत्वों प्रोटीन फाइबर ,आयरन पोटेशियम कॉपर विटामिन बी 6 और मैगनीज के साथ कई तरह के आवश्यक तत्व पाए जाते है। आज हम आपको किशमिश के फायदों के बारे में बताएंगे। 

  • अगर आपको कब्ज एसिडिटी और थकान की परेशानी है तो आपको किसमिश का सेवन करना चाहिए। 
  • किशमिश में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे बॉडी में खून की कमी नहीं होती है।
  • किशमिश के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन से बचने में सहायता करता है। 
  • किशमिश में विटामिन सी प्राप्त मात्रा में पाया जाता है जो स्किन को दाग -धब्बों से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। जवां और झुर्रियों से छुटकारा पाने और चेहरे के दाग -धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी किशमिश का सेवन कर सकते है।