मिशन 2024: BJP ने श्रीबांकेबिहारी की नगरी से यूपी की 80 सीटों पर फूंका जीत का बिगुल

  • Monday May 22 2023 - 08:03 AM
  •  

वृन्दावन। मन्दिरों की नगरी बीजेपी का दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में आगामी लोकसभा चुनाव की जीत का बिगुल पार्टी ने फूंका है। यूपी में गत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, उसे लेकर समीक्षा करने के साथ ही सुधार कार्य पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी द्वारा क्या कमियां रहीं, इसके साथ ही प्रत्याशियों का आचरण और व्यवहार पर भी विस्तारकों से चर्चा की गई। 

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार जनता ने चुना। जनता ने जिन अपेक्षाएं के साथ सरकार बनाई, उन सभी वादों को तेजी के साथ विरोधी पार्टियों के विरोध के बावजूद खरा उतरे। पार्टी के सिद्धांत सबका साथ सबका विकास और विश्वास के साथ ही सरकार के चार प्रमुख बिन्दुओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया हैं।

मोदी सरकार के इन चार बिन्दुओं में पारदर्शिता, संवेदनशीतला, सरकारी योजनाओं को हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाना, जनहित के कार्याे के लिए व्यूराक्रेेसी का सही उपयोग करना है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि पिछले नो सालों में मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपनी जनहित की योजनाओं के साथ-साथ पिछली सरकारों की योजनाओ को भी जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। 

उन्होंने कहा कि आज भारत का मान वैष्विक स्तर पर बढ़ा है। जिसका प्रमाण टोक्यो में आयोजित जी7 समिट में देखने को मिला। यहां अमेरिका के राष्ट्रपति स्वयं चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आए और उनसे मुलाकात की। 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने श्री बांकेबिहारी की नगरी से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में तन, मन से जुड़कर यूपी की सभी 80 सीटों पर भगवा लहराएं और जिस प्रकार से निकाय चुनावों में भाजपा का परचम फहरा ठीक वैसे ही परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों में लाकर देश के साथ यूपी के विकास रथ को आगे बढाएं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश भरने का कार्य किया है।