श्रीबांकेबिहारी
चंद्रग्रहण: श्रीबांकेबिहारी मंदिर का दर्शन समय में बड़ा बदलाव, जारी हुई नई समय सारिणी
वृंदावन। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुबह 9 से शाम के सात बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह निर्धारित समय से पहले सवा छह बजे खोले जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर जी के दर्शन एवं सेवाओं की नई समय-सारिणी जारी की है।
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पर्व की विशेष व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। बताया कि चंद्रग्रहण का स्पर्श शाम 6.20 बजे प्रारंभ होगा। मोक्ष शाम 6.40 पर होगा। इस ग्रहण का सूतक प्रातः 9.20 बजे प्रारंभ हो जाएगा। इस आधार पर तीन मार्च को प्रातः एवं सायं काल को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन खुलने, आरतियों एवं दर्शन बंद होने का समय सारणी निर्धारित की है। इसमें राजभोग सुबह की सेवा एवं शयन भोग शाम की सेवा का समय बराबर निर्धारित किया है।
सुबह की राजभोग सेवा का समय (03 मार्च 2026)
मंदिर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह की सेवाएं इस प्रकार रहेंगी -
- सेवायतों का निज मंदिर में प्रवेश - 05:15 AM
- दर्शन खुलने का समय - 06:15 AM
- श्रृंगार आरती - 06:25 AM
- विहार पंचामृत एवं अन्य सेवाएं - 06:30 AM
- राजभोग आरती - 08:25 AM
- भोग एवं पट बंद - 08:30 AM
- सेवायतों का निज मंदिर में विश्राम - 09:00 AM
शाम की शयनभोग सेवा का समय
शाम की सेवाओं और दर्शन की समय-सारिणी इस प्रकार निर्धारित की गई है -
- सेवायतों का निज मंदिर में प्रवेश - 07:00 PM
- दर्शन खुलने का समय - 08:00 PM
- शयन आरती - 09:55 PM
- पट बंद - 10:00 PM
- सेवायतों का निज मंदिर से विश्राम - 10:30 PM
श्रद्धालुओं से अपील
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने, प्रशासनिक निर्देशों का सहयोग करने और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी भक्त सुगमता से ठाकुर जी के दर्शन कर सकें।



