मॉस्को में पुतिन के काफिले की कार में विस्फोट: साजिश या हादसा?
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल एक लग्जरी कार में अचानक विस्फोट हो गया। यह घटना लुब्यंका इलाके में FSB मुख्यालय के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार धमाके के बाद Aurus Senat लिमोजिन में आग लग गई, जो देखते ही देखते जलकर राख हो गई। इस कार की कीमत करीब £275,000 बताई जाती है। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त पुतिन इस कार में नहीं थे, और न ही यह उस समय उनके काफिले का हिस्सा थी।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। क्रेमलिन ने इसे गंभीरता से लिया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट तकनीकी खराबी से हुआ या यह कोई सुनियोजित हमला था। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे पुतिन की हत्या की साजिश करार दे रहे हैं, खासकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के हालिया बयान "पुतिन जल्द मरेंगे" के बाद। कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि यह हमला क्रेमलिन में दहशत फैलाने की कोशिश हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।"
इस घटना ने रूस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी चर्चा है। पश्चिमी देश इसे रूस में अस्थिरता का संकेत मान रहे हैं, जबकि रूसी नेता इसे बाहरी साजिश बता रहे हैं। जांच के नतीजे आने तक यह अनसुलझा रहस्य बना रहेगा कि क्या यह महज हादसा था या पुतिन के खिलाफ कोई बड़ी साजिश। इसने वैश्विक मंच पर भी चिंता बढ़ा दी है।
गुरुवार को दक्षिण कोरिया की सेना ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में कम से कम 3000 अतिरिक्त सैनिकों को रूस भेजा है। यह दिखाता है कि किम जोंग लगातार पुतिन की सेना का समर्थन कर रहे हैं। उत्तर कोरियाई सैनिकों की ताजा मदद के कारण रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को यूक्रेन सीमा तक खदेड़ दिया। इसी से बौखलाई जेलेंस्की की सेना ने बेलगोरोड में नया हमला शुरू कर दिया है। उत्तर कोरिया ने रूस को पहले 11,000 सैनिक भेजे थे।
दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि जनवरी और फरवरी में भेजी गई ये टुकड़ियां पहले के 11,000 सैनिकों से अलग है। दक्षिण कोरिया का मानना है कि युद्ध में करीब 4,000 सैनिक मारे या घायल हो चुके हैं। यूक्रेन के पूर्वी शहर नीप्रो पर बड़ा ड्रोन हमला हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए। इस हमले में ऊंची इमारतों को नुकसान पहुंचा है और एक होटल तथा घरों में आग लग गई। रूस का दावा है कि उसे अन्य इलाकों में भी बढ़त हासिल हो रही है।



