पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन में आए संत, महंत एवं धर्माचार्य
- वृंदावन के श्रीराधाकांत मंदिर में संतों ने की विशाल सभा
वृंदावन। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर दिए गए बयान के समर्थन में आज श्री राधाकांत मंदिर’’ में संतों, धर्माचार्यों और सनातन धर्मावलंबियों की सभा आयोजित की गई। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई।
सभा की अध्यक्षता करते हुए महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा भगवान श्रीकृष्ण का त्रिभंगी स्वरूप सनातन धर्म की प्राचीन और दिव्य परंपरा का अभिन्न अंग है। भक्त द्वारा अपने आराध्य के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करना अपमान नहीं है।
अखाड़ा परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागारू’’ ठाकुरजी की बांकी चितवन और त्रिभंगी मुद्रा का वर्णन हमारे रसिक संतों ने बड़े प्रेम से किया है। सनातन समाज को शब्दों के बजाय उनके पीछे छिपे भक्तिभाव को देखना चाहिए।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़रू’’ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म और हिंदू समाज को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। किसी कथन को उसके संदर्भ से अलग करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के महामंत्री आर.के. पाण्डेय ब्रजभूमि के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण का वास है। संत और रसिक भक्त भगवान को बांके बिहारी कहकर पुकारते हैं, जिसका संबंध उनके त्रिभंगी स्वरूप से है।
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि सनातन समाज को अपनी ऊर्जा आपसी विवादों के बजाय धर्म, संस्कृति और मंदिरों के संरक्षण में लगानी चाहिए। संतों के बीच मतभेद का समाधान संवाद और शास्त्रीय मर्यादा से होना चाहिए। स्वामी देवानंद परमहंस’’ भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का वर्णन करते समय ब्रज की रसिक परंपराओं और संतों की आध्यात्मिक अभिव्यक्तियों को ध्यान में रखना आवश्यक है। ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि सनातन समाज से परस्पर सम्मान, संयम और एकता बनाए रखने की अपील की गई।
इस अवसर पर आर.के. पांडे, सौरभ गौड़, रोहित रिछारिया, विनय त्रिपाठी, रमाकांत गोस्वामी, आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, पंकज चतुर्वेदी, महंत सुंदर दास, महंत दशरथ दास, स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज, पंडित बाबा बरसाने वाले, स्वामी रामदास महाराज, सुमित गौतम, आचार्य अनमोल, राम अभिलाष मिश्रा, आचार्य संगम, महंत मोहिनी बिहारी शरण, आचार्य यदुनंदन, आनंद बल्लभ गोस्वामी, शैलेंद्र कृष्ण, विनयकांत त्रिपाठी, संजय हरियाणा समेत बड़ी संख्या में संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



