श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आसमान में सजेगी कृष्ण लीला, 1000 से अधिक कलाकार बिखेरेंगे ब्रज संस्कृति के रंग

  • Thursday September 03 2026 - 01:47 AM
  •  

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बेला में पूरी ब्रजभूमि भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में डूब गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा और वृंदावन की गलियां, चौराहे और प्रमुख स्थल संगीत, नृत्य और कला की मनोहारी प्रस्तुतियों से गुंजायमान रहेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से श्रद्धालुओं के अनुभव को खास बनाने के लिए व्यापक सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

32 मंचों पर 1000 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान करीब 1000 कलाकार ब्रज लोक कला और कृष्ण भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए शहर में 5 बड़े और 27 छोटे मंच बनाए गए हैं, जिन पर 600 से अधिक लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, सड़कों और चौराहों पर 350 स्ट्रीट परफॉर्मर ढोल, नगाड़े, बीन, शहनाई और ढपली की मधुर धुनों से श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे।

पहली बार 500 ड्रोन दिखाएंगे आसमान में अद्भुत नजारा इस बार का मुख्य आकर्षण मथुरा के आकाश में आयोजित होने वाला भव्य 'ड्रोन शो' होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच किशोरी रमण बीएड कॉलेज मैदान से 500 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। यह शो बॉटलैब डायनामिक्स द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसमान में उड़ते ड्रोन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी मनमोहक आकृतियां बनाएंगे।

पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 2 सितंबर 2026:

    • दोपहर 3:00 - 3:10 बजे: उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन

    • दोपहर 3:10 - 3:15 बजे: श्याम शंख वादन

    • दोपहर 3:15 - 4:15 बजे: कान्हा अकादमी द्वारा बधाई, नृत्य एवं गायन

    • शाम 4:15 - 6:15 बजे: भारत भूषण द्वारा भजन जैमिंग

    • शाम 6:15 - 7:40 बजे: गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी द्वारा 'मुदरिया प्रेम' एवं नन्दोत्सव की झांकी

  • 3 सितंबर 2026:

    • शाम 4:00 - 5:00 बजे: देवेश शर्मा द्वारा भजन गायन

    • शाम 5:00 - 7:00 बजे: कृष्णा सागर कलेक्टिव की भजन जैमिंग

    • शाम 7:00 - 9:00 बजे: श्रुति अनिंदिता वर्मा द्वारा 'कृष्णा कनेक्ट' फ्यूजन म्यूजिकल प्रस्तुति

  • 4 सितंबर 2026:

    • दोपहर 3:00 - 5:00 बजे: मोहित शेवानी द्वारा 'कृष्णायण'

    • शाम 5:00 - 7:00 बजे: हार्टफुलनेस फाउंडेशन (स्मृति मिश्रा - नृत्य, अनिरबान राय - बांसुरी वादन, मैत्रेयी राय - शास्त्रीय गायन)

    • शाम 7:00 - 9:00 बजे: प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल की भव्य भजन संध्या