UP Nagar Nikay Chunav 2023: चुनाव की तारीखों का एलान, 4 और 11 को वोटिंग, 13 मई को नतीजे
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में निकाय चुनावों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई। यूपी सरकार द्वारा आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर देने के बाद राज्य निवार्चन आयोग ने चुनाव की तिथि का एलान कर दिया है।
नगर निगम के महापौर पदों की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मथुरा में 4 मई को वोटिंग होगी और नतीजे 13 मई को आएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन होने हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे।
पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें आगरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं। जबकि दूसरे चरण में प्रदेश के 9 मंडल में वोटिंग होगी। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।
निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है जिसमें जिला मजिस्ट्रेट यानि जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।
नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर्स हैं और 20248099 महिला वोटर्स हैं।



