भूत के साथ 15 साल से रिलेशनशिप में है ये महिला, बनाती थी शारीरिक संबंध, अब चाहती है ब्रेकअप

  • Friday June 02 2023 - 05:34 PM
  •  

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ये कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। जब किसी को प्यार होता है तो वह अपने सामने वाले की उम्र, रंग-रूप, जाति, धर्म, कद-काठी कुछ नहीं देखता है। फिर आजकल तो महिला, पुरुष भी नहीं देखा जाता। समलैंगिक रिश्ते भी अब समाज में अपनी जगह बनाने लगे हैं। लेकिन प्यार को लेकर एक ऐसा वाकया सामने आया कि आप दांतों तले अंगुली दबा जाएंगे और कहेंगे कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है। जी हां, एक महिला ने तो प्यार के मामले में हद ही कर दी। उसने प्यार करने से पहले जिंदा या मुर्दा भी नहीं देखा और एक भूत को दिल दे बैठी।

भूत पिछले 15 सालों से रिलेशनशीप में 

आपको ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एमेथिस्ट रियल्म नाम की एक महिला पिछले दो साल से एक भूत के साथ सिरियस रिलेशनशिप में हैं। महिला का दावा है कि ये रिश्ता बहुत गहरा था लेकिन अब उस भूत का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है जिसके चलते वह उससे ब्रेकअप करना चाहती है। महिला के अनुसार वह और भूत पिछले 15 सालों से रिलेशनशीप में थे।

थाईलेंड में भूत को हो गया किसी और से प्यार

महिला का यह भी कहना है कि वह भूत के साथ फैमिली प्लानिंग भी कर रही थी। वे दोनों कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुके हैं। हालांकि थाईलैंड की एक ट्रिप के बाद भूत के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। महिला के अनुसार इस ट्रिप पर उसके भूत बॉयफ्रेंड को किसी अन्य महिला से प्रेम हो गया। वहां से आने के बाद वह महिला के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है।

भूत से ब्रेकअप 

महिला का यह भी दावा है कि थाईलैंड से लौटने के बाद भूत उसे बहुत परेशान कर रहा है। उदाहरण के लिए एक बार उसने अपने साथी भूतों को घर बुलाया लिया था और उनके साथ ड्रग्स लेकर खूब हंगामा किया था। इस बात से महिला नाराज हो गई। अब वह इस भूत से ब्रेकअप करना चाहती है।

महिला की इस अनोखी प्रेम कहानी को सुन लोग हैरान हैं। उन्हें महिला की बात पर यकीन नहीं हो रहा है। कुछ का कहना है कि शायद महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं कुछ ये भी बोल रहे हैं कि महिला ये कहानी पब्लिसिटी के लिए सुना रही है। अब सच क्या है ये तो वही जाने। लेकिन हां महिला का भूत के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली बात थोड़ी अजीब जरूर है। वैसे इस पूरी कहानी पर आपकी क्या राय है? क्या आपको भूत प्रेतों पर विश्वास है? क्या आप ने कभी कोई ऐसा किस्सा सुना या देखा है? अपने जवाब हमें कमेंट सेक्शन में जरूर दें।