संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा में किए कई बडे बदलाव
- - अब रात दो बजे नहीं आवास से आश्रम के लिए संत निकलते हैं सुबह चार बजे
- - विरोध के चलते पदयात्रा का रास्ता भी बदला
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज द्वारा रात दो बजे निकलने वाली पदया़त्रा में होने वाले शोर का का विरोध होेने पर संत ने पदयात्रा में दो बड़े बदलाव किए हैं। इसके साथ ही संत के आवास से आश्रम श्रीराधा केलि कुंज आश्रम तक अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई यात्रा फिर से शुरू हो गई है।
संत प्रेमानंद महाराज ने अपनी रात को निकलने वाली यात्रा दो बडे बदलाव के साथ शुरू कर दी है। संत पदयात्रा के समय मे बदलाव करते हुए अब छटीकरा मार्ग स्थित अपने आवास से रात दो बजे के बजाय चार बजे रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम के लिए चार बजे निकल रहे हैं। उन्होंने पदयात्रा के रूट में भी बदलाव किया है। वह कुछ लोगों के विरोध के चलते अब प्रेम मंदिर के पीछे होकर आश्रम के लिए न जाकर प्रेम मंदिर के आगे से रमणरेती पुलिस चौकी होते हुए जाने लगे हैं। इसके अलावा वह अब श्रीकृष्ण शरणम से आश्रम की आधी रास्ता कार से जा रहे हैं। जबकि पहले पैदल जाया करते थे।
ज्ञात हो कि संत प्रेमानंद के आश्रम प्रबंधन ने पदयात्रा स्थगित करने के पीछे महाराज का स्वास्थ्य सही न होना और बढती भीड़ को बताया था। हालांकि चार दिन पहले पूर्व के पदयात्रा के रास्ते में आने वाली आवासीय सोसायटी के लोगों द्वारा उनकी या़त्रा में होने वाले शोर का विरोध किया था। इसकी शिकायत किजला प्रशासन से भी की थी। आवासीय सोसायटी के लोगों ने कहा शिकायत में कहा था कि रात दो बजे संत की पदयात्रा में आतिशबाजी और ढोल नगाडों के शोर से उनकी और उनके बच्चे, बुजुर्ग की नींद में खलल पडती है। वह रात को डर जाते हैं। कभी भी उनके साथ डर से हादसा हो सकता है।



