मां छिन्नमस्तिका
दस महाविद्याओं में छठी हैं मां छिन्नमस्तिका
कालीतंत्र के अनुसार एक बार मां पार्वती अपनी सखी जया और विजया के साथ मंदाकिनी नदी में स्नान करने गई। तब जया और विजया को भूख लगी। उन्होंने मां से उनकी क्षुधा यानि भूख मिटाने की प्रार्थना की। मां ने इस और ध्यान नहीं दिया। पुनः प्रार्थना करने पर मां को तम यानि क्रोध आ गया और उन्होंने कटार से अपना सिर धड़ से अलग कर दिया। उनके कबंध यानि शरीर का धड़ से तीन धाराएं निकली, दो धाराएं उनकी सहचरियों डाकिनी और वर्णिनी के मुख में गई और तीसरी धारा का उन्होंने स्वयं पान कर लिया।

मां छिन्नमस्तिका का स्वरूप
छिन्नमस्ता, छिन्नमस्तिका, वैराचिनी या चिंतपूर्णी एक ही देवी मां के नाम है। मां को दस महाविद्याओं में छठी माना जाता है। यह भगवती का रौद्र रूप है। विद्या त्रयी में इन्हें दूसरी महाविद्या माना गया है। मां के एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में कटार है। इनके कबंध यानि शरीर का धड़ से तीन धारा निकलती हैं। गले में अस्थियों की माला,नर मुण्ड तथा कंधे पर यज्ञोपवीत भी धारण करती हैं। दिशाएं ही इनके वस्त्र हैं। कमल इनका आसान है। मां की नाभि में योनि चक्र स्थित है। मां के इस रूप का वर्णन शिव व मार्कंडेय पुराण में भी मिलता है। मां का स्वरूप महाप्रलय का द्योतक है। उनकी डाकिनी व वर्णनि नामक दो सखियां रजोगुण और तमोगुण की प्रतीक हैं।
मां छिन्नमस्तिका की उपासना
मां छिन्नमस्तिका की उपासना ब्रह्म मुहूर्त में शुद्ध चित्त एवं सात्विक आसन पर करनी चाहिए। इसके अलावा प्रदोष काल में भी मां की पूजा का विधान बताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मुखी होकर नीले आसन पर साधक विराजमान हो, सामने लकड़ी के पट्टे पर नीला वस्त्र बिछाकर मां के यंत्र और चित्रपट को स्थापित करें। जयंती पर व्रत करने वाले साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मां भक्तों पर शीघ्र ही दयालु होती हैं। मां की उपासना शांत भाव से करने पर मां शांत रूप में प्रसन्न होती हैं। वहीं साधना करने पर उपासक को मां के उग्र रूप के दर्शन होते हैं, जिससे साधक के उच्चाटन का भय रहता है। मां की साधना दीपावली से शुरू करनी चाहिए। मंत्र के चार लाख जप से मां भगवती प्रसन्न होती हैं।
मां के महा शक्तिपीठ मंदिर
झारखंड में रांची से 80 किलोमीटर दूर रजरप्पा में मां का 6000 साल पुराना मंदिर भैरवी भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित है। भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने वाला यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र है। माना जाता है कि कामाख्या के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मां चिंतपूर्णी का महा शक्तिपीठ है। मां भक्तों की चिंता का हरण कर उनके शत्रु भय का विनाश करती हैं। इसीलिए इन्हें चिंतपूर्णी कहा जाता है।
मां के प्रमुख साधक
महर्षि याज्ञवल्क्य, भगवान परशुराम, योगी गुरु मत्स्येंद्रनाथ, गुरु गोरखनाथ, दानवराज हिरण्यकश्यप और उनके वंशज प्रहलाद पुत्र विरोचन मां के साधक हैं। अतः इन्हें 'वज्र वैरोचनीय' भी कहते हैं। मां के उपासक को पुत्र, धन, कवित्व, दीर्घ पांडित्य, ऐहिक तथा वांछित विषयों की प्राप्ति होती है।