भारतीय मॉडल के कारण खत्म हुआ था अंपायरिंग का जलवा दिखाने वाले असद रऊफ का करियर, जूते बेचकर करना पड़ा गुजारा
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अंपायरिंग का जलवा दिखाने वाले आईसीसी एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का निधन बुधवार (14 सितंबर) को लाहौर में हो गया। वर्ष 2000 से 2013 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग की भूमिका निभाने वाले रऊफ की मौत हृदय गति रुकने से हुई। मशहूर अंपायर अलीम डार के साथ वह पाकिस्तान के उन प्रसिद्ध अंपायरों में शामिल हैं जिन्होंने देश में अंपायरिंग के स्तर को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। हालांकि, उनके करियर का अंत अच्छा नहीं रहा। विवादों के कारण उन्हें क्रिकेट मैदान से दूर होना पड़ा।
रऊफ पहली बार 2012 में विवादों में फंसे थे। मुंबई की एक मॉडल के साथ उनके अफेयर की खबरें जब सामने आई थी तब सभी हैरान हो गए थे। साल 2012 में मुंबई की मॉडल ने असद रऊफ पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। मॉडल ने कहा था कि वो रऊफ के साथ रिलेशन में थी और उन्होंने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए। हालांकि, रऊफ ने पहले ही इन आरोपों को खारिज कर दिया था। इस पर फिर से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, लड़की वाला मामला जब आया था तो मैं उसके अगले साल भी आईपीएल करवाने गया था।
2016 में बीसीसीआई ने लगाया था बैन
रऊफ के करियर का सबसे बड़ा विवाद 2013 में सामने आया था। तब वह मैच फिक्सिंग में मामले में फंसे थे। आईपीएल 2013 में हुई मैच फिक्सिंग के मामले में जांच समिति ने असद रऊफ को भी दोषी पाया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उन पर 2016 में पांच साल का बैन लगाया था। उन पर सट्टेबाजों से महंगे तोहफे लेने के आरोप थे। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में अपना सबसे बेहतरीन समय बिताया, जब तक ये सारी समस्याएं नहीं आई थीं। सट्टेबाजों से महंगे तोहफे लेने के आरोप में रऊफ ने कहा ष्उनसे मेरा तो कोई लेना-देना था ही नहीं, वो उन्हीं की तरफ से आए और उन्होंने ही फैसला ले लिया।
लाहौर में जूते-चप्पल बेचते दिखे
बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उनका करियर का बर्वाद हो गया। वह लाहौर में जूते-चप्पल की दुकान चलाकर अपना पेट पालते दिखे। अपनी दुकान को लेकर रऊफ ने कहा था, श्श्वह यह दुकान अपने लिए नहीं चला रहे हैं। वह अपने स्टाफ के लोगों के लिए यह दुकान चला रहे हैं। ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके। वो और उनकी पत्नी पांच बार की नमाज पढ़ते हैं। उनका एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा हाल ही में अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटा है। उनकी आदत है कि वो जो भी काम करते हैं, उसके शीर्ष पर जाते हैं। क्रिकेट खेला तो उसके शीर्ष पर गया। इसके बाद अंपायरिंग की तो उसके भी शीर्ष तक पहुंचे। अब उन्हें दुकानदारी में भी ऐसा करना है।



