अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया बड़ा बयान, बताया फिल्म को काल्पनिक

  • Friday June 10 2022 - 09:57 AM
  •  

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है। यह फिल्म अब तक 246 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ. कुछ लोग फिल्म के पक्ष में तो कुछ लोगों ने विरोध में स्टेटमेंट दिया। अब फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अभिनेत्री पल्लवी जोशी द्वारा अभिनय कर स्टारर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दास्तां को पर्दे पर बयां किया गया। आतंक के साए में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को पर्दे पर प्रदर्शित किया गया है।

नसीरुद्दीन शाह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सवाल उठाते हुए हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कटाक्ष किया। इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि ‘फिल्म में कश्मीरी हिंदुओं की दिखाई गई पीड़ा लगभग काल्पनिक है। कश्मीर में हुए नरसंहार पर नसीरुद्दीन ने कहा कि जब आप नरसंहार की बात करते हैं तो आपकी कलाई पर थप्पड़ पड़ता है और यह डबल स्टैंडर्ड है’।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

नसीरुद्दीन शाह की बात का जवाब देते हुए फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा ‘मैं इससे सहमत हूं। अपने ही देश में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की बात करने पर आपको गाली दी जाती है और दंडित किया जाता है’।

अब ‘दिल्ली फाइल्स ‘बनाने की तैयारी में हैं विवेक

‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपार सफलता को देखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘द डेल्ही फाइल्स’ बनाने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि मैं उन सभी का आभारी हूं जिसने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्यार दिया. 4 साल की कठिन परिश्रम के बाद पूरी ईमानदारी से हमने ये फिल्म बनाई है। हो सकता है मैंने आपके टाइम लाइन को स्पैम कर दिया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अनयाय के बारे में लोगों को जागरुक करना बहुत जरूरी है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है दिल्ली फाइल्स’।