पेट्रोल, डीजल के दाम अब तक 10 रुपए से अधिक बढ़े, देखिए कीमत
नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने पर सरकारी तेल कंपनियों ने 22 मार्च के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। नतीजतन 22 मार्च से अब तक पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों 10.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, पिछले दो दिनों से तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों और प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब भी 105.41 रुपये पर बनी हुई है, जबकि मुंबई में यह 120.51 रुपये भाव बिक रहा है। इससे पहले ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने के बाद तेल कंपनियों ने अपने घाटे की भरपाई के लिए कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि की थी और 16 में से 14 दिन दाम बढ़ाए थे।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
- लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमतें मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



