दुनिया की सबसे लंबी महिला ने अपना 119वां जन्मदिन मनाया

  • Thursday January 27 2022 - 09:46 AM
  •  

जापानी महिला केन तनाका दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं, उन्होंने वे दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का खिताब जीता है। उन्होंने 2 जनवरी को अपना 119वां जन्मदिन मनाया। रिपोर्ट के अनुसार, वे अब फुकुओका प्रान्त के फुकुओका शहर में एक नसिंर्ग होम में रहती हैं। उनके परिवार ने कहा कि उन्हें अगले साल अपना 120वां जन्मदिन मनाने की उम्मीद है।

केन तनाका ने कहा कि उनकी लंबी उम्र का राज है अच्छा खाना और पढ़ाई करना। वे कार्बोनेटेड पेय पीना और चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। नसिंर्ग होम में वे इशारों में कर्मचारियों के साथ संवाद करती हैं। उन्हें अंकगणित भी पसंद है। बता दें कि जापान के ज्यादातर लोग 100 साल से अधिक जीते हैं। दूसरे देशों के मुकाबले ये काफी कम बीमार होते हैं। इसका सीक्रेट है इनकी लाइफस्टाल। सबसे ज्यादा उम्रदराज बुजुर्गों का रिकॉर्ड अभी भी जापान के नाम है। यहां ताजा और मौसमी फूड ही डाइट में शामिल किए जाते हैं। डाइट में हेल्दी फूड जैसे अनाज और मछलियों को अधिक खाते हैं।

1903 को हुआ था तनाका का जन्म

बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी महिला तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। वह अपने माता-पिता की सातवीं संतान हैं। तनाका की शादी 19 साल की उम्र जापान के हिडियो तनाका के साथ हुई थी। तनाका के 5 बच्चे हैं। तनाका के मुताबिक, उम्र के इस पड़ाव पर मैं भरपूर जीने की कोशिश करती हैं। कैंसर को मात देने वाली केन को बोर्ड गेम ऑथेलो इतना पसंद है कि वह अब इसकी एक्सपर्ट बन गई हैं। बमुश्किल ही परिवार का कोई सदस्य इन्हें हरा पाता है।

कुछ महीनों पहले दिए गए उनके इंटरव्यू के मुताबिक तनाका ने बताया था कि उनकी लंबी उम्र का राज खाने-पीने की आदत हैं। मिठाइयों के अलावा उन्हें कॉफी पीना अधिक पसंद है। वह रोजाना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और गणित का अध्ययन करती हैं। उन्हें खासतौर बोर्ड गेम ओथेलो खेलना पसंद है। वह खानपान पर अधिक फोकस करती हैं। डाइट में चावल, छोटी मछली और सूप लेती हैं। इसके अलावा वह काफी मात्रा में पानी पीती हैं।