जामा मस्जिद में लड़कियों की नो एंट्री पर दलील, लड़कों को टाइम देती हैं, गलत हरकतें होती हैं

  • Friday November 25 2022 - 08:57 AM
  •  

नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने अकेली लड़कियों के अन्दर दाखिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मस्जिद के बाहर नो एंट्री गेट पर एक नोटिस बोर्ड लगा दिया है। जिसमें लिखा है कि जामा मस्जिद में लड़की लड़कियों को अकेले दाखला मना है। इस मामले में गुरूवार को जामा मस्दिज के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने कहा कि जो अकेली लड़कियां यहां आती हैं, लड़कों को टाइम देती हैं। 

उन्होंने कहा कि लड़कियां यहां आकर के गलत हरकतें करती हैं। वीडियो बनाई जाती है। उन्हीं सब चीजों को रोकने के लिए इस बार पाबंदी नहीं है। मैरिड कपल्स पर भी कोई प्रतिबद नहीं है। लेकिन किसी को टाइम देकर यहां आना, इसको मीटिंग पॉइंट समझ लेना। पार्क समझ लेना, टिकटॉक वीडियोज बनाना, डांस करना। ये किसी भी धर्म स्थल के लिए सही नहीं है। चाहे फिर वो मस्जिद हो या गुरूद्वारा। 

महिला आयोग ने जारी किया इमाम को नोटिस

जामा मस्जिद में लड़कियों के साथ अगर कोई पुरूष अभिभावक नहीं है तो उन्हें मस्जिद में एंट्री नहीं मिलेगी। मस्जिद के आला कमान का मानना है कि यहां अश्लीलता को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं इस फैसले के बाद अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने इमाम को नोटिस जारी करने की बात कही है।