Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को किया तबाह
नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेेन के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। इसमें मंगलवार देर रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला (एयर स्ट्राइक) की है। देश की तीनों सेनाओं ने साझा ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। आतंकियों का सफाया करने के लिए चले इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। भारत के इस हमले में 90 आतंकी मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर लगातार ऑपरेशन सिंदूर की निगरानी करते रहे। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का एक वीडियो भी जारी किया है। जानिए ऑपरेशन सिंदूर की मिनट टू मिनट जानकारी -
रात लगभग 1 बजे भारत की कार्रवाई की जानकारी सामने आई। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों के पास कई जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गई।
आधिकारिक जानकारी आई कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके में हमले को अंजाम दिया है। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। कुल 9 ठिकानों पर हमला किया गया।
1.45 बजे- पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए है।
4.13 बजे- हमलों में तीनों सेनाओं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का इस्तेमाल हुआ। इसमें सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया।
4.32 बजे- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने पाकिस्तानी एनएसए और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक से भारत के हमले पर बात की।
4.35 बजे- भारत के हमले के बाद पाकिस्तान की कई उड़ानें रद्द की गई।
5.04 बजे- जिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया उसमें में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं।
5.27 बजे- अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
5.45 बजे- क़तर एयरवेज़ ने पाकिस्तान जाने वाली सारी फ्लाइट्स रद्द् की गई।
6.00 बजे- पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर गली क्षेत्र में तोपों से गोलाबारी की है।
6.08 बजे- ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी भारतीय पायलट और फाइटर जेट सुरक्षित बेस पर लौटे।
6.14 बजे- पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद किया।
बॉर्डर इलाके के सभी स्कूल बंद
जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।
कई एयरपोर्ट बंद
धर्मशाला, लेह, जम्मू , श्रीनगर और अमृतसर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसे ध्यान में रखते हुए ही बनाएं और उड़ान की स्थिति की जांच करें।



