यहाँ करोड़पति होते हुए भी भूख से परेशान हैं लोग, जानवर मारकर खाने को हैं मजबूर
इंसान पैसों से सब कुछ खरीद सकता है बस कीमत सही होनी चाहिए, लेकिन आज हम आपको जिस देश के बारे में बताने जा रहे हैं, यहाँ के लोग करोड़पति होते हुए भी भूख से बिलख रहे हैं। आपने सही पढ़ा, ये हक़ीक़त है कॉस्मेटिक पर विश्व में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देश वेनेज़ुएला की।
खाने के लिए तरस रहे है लोग
वेनेजुएला विश्व में सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक है, लेकिन पिछले कुछ समय से अमेरिका और अन्य देशों के प्रतिबंधों के चलते जब तमाम देशों ने उससे तेल लेना बंद कर दिया तो उसकी इकोनॉमी एकदम बैठ गई। जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ा है।
जानवर खाने को है मजबूर
अब लोग भूख मिटने के लिए सरेआम जानवर मारकर घर ले जा रहे हैं, दुकानों पर डाका डाल रहे हैं और रोज़ाना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। आइये कुछ बिंदुओं में आपको दिखते हैं वेनेज़ुएला की सच्चाई, के वहां के लोग कैसे जीवन यापन कर रहे हैं। वेनेज़ुएला की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां की मुद्रा बोलीवर एक डॉलर की कीमत 35 लाख बोलिवर के बराबर हो गई है।



