गाइड लाइन: बिहार पंचमी एवं नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर में ये श्रद्धालु न आए दर्शन करने

  • Friday December 15 2023 - 11:23 AM
  •  

  • लाखों की भीड़ की संभावना को देखते हुए श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, छोटे बच्चे और दिव्यांग को न लाएं
  • बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने जारी की गाइड लाइन
  • श्रद्धालुओं को लपकों और मोबाइल चोरों को लेकर किया सचेत

वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव बिहार पंचमी और नए साल पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए गाइड लाइन जारी की है। इसमें भीड़ के दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को अपने साथ मंदिर में दर्शन के लिए बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग को न लाने को कहा है। 

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार 17 दिसंबर को बिहार पचंमी और नव वर्ष पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद और भोजन करके ही मंदिर आएं। मंदिर प्रबंधन ने दर्शनार्थियों को वह मंदिर में किसी भी प्रकार का बैग एवं कीमती सामान न लाने की सलाह दी है साथ ही चेताया कि श्रद्धालु लपकों और आसामाजिक तत्वों से सावधान रहें। मंदिर के अंदर जेब कतरों और, मोबाइल चोरों से सावधान रहें। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश द्वार से ही मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार से ही दर्शन करने के उपरांत जाने को कहा है। 

बांकेबिहारी के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने श्रद्धालुओं को मंदिर के सभी प्रवेश मागों पर बने जूता घरों में जूता चप्पल उतार कर ही मंदिर की ओर आने का सुझाव दिया है। उन्होंंने कहा कि भीड़ के नियंत्रित करने के लिए पुलिस, प्रशासन, नगर निगम को पत्र भेजकर सहायता मांगी गई है। इसके अलावा 50 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड मंदिर के अंदर तैनात किए जाएंगे।