'इस साल तबाही में जाएंगी हजारों जानें...' 2671 से आए Time Traveller ने किया हिला देने वाला दावा

  • Tuesday May 02 2023 - 09:43 PM
  •  

नई दिल्ली। टाइम ट्रैवलर से जुड़े किस्से आपने फिल्मों या किताबों में देखे और पढ़े होंगे, लेकिन कोई सच में ये दावा करने लगे कि वो पास्ट यानि बीते समय से आया से आया है तो आप कैसा महसूस करेंगे। निश्चित तौर पर लोग उसका मजाक उड़ाएंगे और उसे जूठा बताएंगे। अभी इसी तरह की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स खुद को टाइम ट्रैवलर बता रहा है। उसका दावा है कि वह वर्ष 2671 से आया है। उसने ऐसे-ऐसे दावे किए हैं, जो किसी को भी एक पल के लिए सोचने पर मजबूर कर देंगे। शख्स का दावा मई के इस महीने में एक आपदा भी आएगी।

शख्स ने आपदा को लेकर किया आगाह

एनो एलारिक (Eno Alaric) ने जैसे ही @theradianttimetraveller नाम के टिकटॉक एकाउंट से ये चेतावनी जारी की उसके फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। शख्स ने लिखा है, “अटेंशन. आप में से कई लोग सोचते हैं कि मैं फेल टाइम ट्रैवलर हूं। 2023 में ये घटनाएं होने वाली हैं।’ शख्स ने बकायदा तारीख देकर बताया है कि इस साल कौन-कौन सी घटनाएं घटने वाली हैं।

इन घटनाओं के होने का किया दावा 

डेली स्टार में छपी खबर के अनुसार शख्स का दावा इस प्रकार है-

15 मई: 750 फीट ऊंची सुनामी यूएस वेस्ट कोस्ट मुख्यत: सैन फांसिस्को से टकराएगा. इससे काफी नुकसान होगा। कई लोग मारे जाएंगे।

30 मई: 150 से अधिक यूएफओ देखने को मिलेंगे। सभी दूसरे ग्रह से आएंगे और धरती पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।

12 जून: कैलिफॉर्निया के सैन एंड्रियास में 9.5 तीव्रता भूकंप से 5 मील गहरी और एक मील चौड़ी खाए बन जाएगी। कई विलुप्त जानवर सामने आएंगे।