11 सौ करोड़ पार, एक्सपो ज्वैलरी में हुआ चांदी का कारोबार
आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो की बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में विभिन्न प्रांतों के 11 हजार से अधिक विजिटर पहुंचे, अगले वर्ष और बेहतर होगी प्रदर्शनी।
अंशु पारीक
आगरा। ताजनगरी में आयोजित तीन दिवसीय ज्वैलरी एक्सपो (बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी) से चांदी के व्यापार को एक नई उड़ान मिली है। ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरर, होल सेलर और रीटेलर के बीच 11 सौ करोड़ से अधिक की डिलिंग हुई। प्रदर्शनी में गंगापुर, रोहतक, भिवानी, कोल्हापुर, राजकोट, हैदराबाद, बैंगलोर, मुम्बई, कन्नौज, कानपुर आदि के लगभग 11 हजार से अधिक विजिटर प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। जिससे चांदी के व्यापार में एशिया के हब माने जाने वाले आगरा में न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा बल्कि विभिन्न प्रांतों की तकनीति और व्यापार में पारदर्शिता भी आएगी।
आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा में यर कनेक्टिविटी और बेहतर होती तो प्रदर्शनी में विजिटर के पहुंचने की संख्या 11 हजार से कहीं अधिक होगी। अगले वर्ष प्रदर्शनी को और बेहतर तरीके से प्लान किया जाएगा, जिसमें तकनीति क्षेत्र के लोगों को भी जोड़ा जाएगा। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने कहा कि ताजनगरी में पहली बार मैन्यूफैक्चरर, होल सेलर और रीटेलर को एक साथ मंच मिला है, जो व्यापार को बढ़ाने और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए बेहतर प्रयास है।
दूल्हा-दुल्हन की जयमाला से लेकर पर्स, सेहरा, छड़ी, जूते हर चीज थी ज्वैलरी एक्सपो में
आगरा। ज्वैलरी एक्सपो में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला से लेकर सेहरा, पर्स जूते, चप्पल, छड़ी, कलश, नारियल पान के पत्ते सब कुछ चांदी का था। यानि आपकी जेब अनुमति दे तो आप शादी में सभी चांदी की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं चांदी के टीसेट, डिनर सेट, यहां तक की पानी की बोतल भी थी।
सोने को मात दे रही चांदी की ज्वैलरी...
आगरा। चींदी की ज्वैलरी सोने के कीमती गहनों को भी मात दे रही हैं। ज्वैलरी एक्सपो में नगों से जड़े चांदी के कड़े, झुमकियां, इयर रिंग, अंगूठी और नेकलेस सेट की कीमत और डिजायन देखकर सोने के गहनों को भूल जाएंगे जनाब। बैंगलोर की आकर्षक पोलकी और एंटीक ज्वैलरी को देखकर आप यह बनाने में मात खा जाएंगे कि यह सोने की है या चांदी की। एक ओर सोने के टंच वाले गहने हल्की जेब वालों की गोल्ड ज्वैलरी पहनने की हसरतों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं वहीं चांदी की आकर्षक ज्वैलरी फैंसी लुक देने में।



