बांकेबिहारी मंदिर में आज दोपहर को होगी वेणु गूंथन लीला

  • Saturday September 23 2023 - 01:34 AM
  •  

  • राधा जन्मोत्सव पर मंदिर के चौक में होगा मंचन
  • एक ही गोस्वामी परिवार तीन पीढ़ियों से कर लीला मंचन परंपरा का निर्वाह 

वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव पर शनिवार दोपहर को रासलीला का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के चौक में गोस्वामी परिवार द्वारा भगवान राधाकृष्ण की वेणुगूंथन लीला का आयोजन किया जाएगा। 

पिछले 100 वर्षांे से अधिक समय से बांकेबिहारी मंदिर के एक गोस्वामी परिवार द्वारा इस लीला मंचन परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है।  मंदिर के सेवायत मंयक गोस्वामी ने बताया कि वर्ष में एक बार बांकेबिहारी मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव पर ठाकुरजी के पट बंद हो जाने के बाद दोपहर में लगभग दो बजे से वेणुगूंथन लीला का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान राधाकृष्ण और उनकी सखी सहचरी के स्वरुप सजेंगे। इसमें भगवान कृष्ण राधारानी की चोटी को गूंथेंगे। इस लीला को ही वेणुगूंथन लीला कहा जाता है। मंयक गोस्वामी ने बताया कि उनके बाबा ख्यालीराम गोस्वामी, उनके बाद पिता विजय बिहारी गोसवामी और अब वह इस लीला मंचन की परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।