बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर वृंदावन के संतों में आक्रोश

  • Sunday August 11 2024 - 11:55 PM
  •  

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को भेजेंगे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ज्ञापन 
  • संतों ने बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं से फोन कॉल पर जाना हाल

वृंदावन। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर वृंदावन के संतों में रोष व्याप्त है। हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में रविवार को रमणरेती मार्ग स्थित भागवत निवास में संतों ने महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक की। संतों ने बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं से फोन पर उनका हाल जाना और निर्णय लिया संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को ज्ञापन भेजकर उनकी सुरक्षा की मांग करेंगे। 

संतो ने केंद्र सरकार एवं संयुक्त राष्ट्र से बांग्लादेश में कंटरपथियों की यातनाएं झेल रहे सभी हिन्दुओं को वहीं सुरक्षित करने की मांग की गई। संतो ने कहा कि आज हिंदू खतरे में है। सनातन संस्कृति पर लगातार एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं। विद्रोह के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। घरों को लूटा जा रहा है। केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार को इन प्रयास और तेज तेज करने की मांग करते हुए संतों ने कहा कि इस घटना से हिन्दुओं को सबक सिखाना होगा और एकजुट होकर अपने धर्म ओर संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। संतों ने कहा कि वक्त की भी यही पुकार भी है। 

फूलडोल दास महाराज कहा कि वृंदावन के संत बांग्लादेश के हिन्दुओं की रक्षा के लिए तन, मन, धन से खड़े हैं। उनको हिम्मत नहीं हारनी है और मदद मिलने तक एकजुट होकर हमलावर कट्टरपंथियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। 

कृष्णा नंद महाराज ने भी उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि हम उनके साथ है। स्वामी गोविंदा नंद तीर्थ महाराज ने कहा कि संकट की घड़ी में वृंदावन के संत बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ में खड़े हुए हैं। वहीं चित प्रकाशा नंद महाराज ने कहा कि तन मन धन से उनका साथ दिया जाएगा। महामंडलेश्वर आदित्यानन्द महाराज ने कहा कि अब हम को हिंदुओं को जागरूक करना होगा। 

श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी संतो ने पारित कर दिया। महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व में कहीं भी हिन्दुओं पर कोई भी संकट आया तो वृंदावन धाम के संत और न उनके साथ भी सदैव खड़ा रहेगा। उन्होंने ने श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद को लेकर न्यायालय में हुई कार्यवाही से भी संतों को अवगत कराया। इस संतों ने अब आगामी रणनीति बनाने की भी बात कही। महेन्द्र प्रताप सिंह ने साथ ही बांग्लादेश के संतों की भी विडियो कॉल से स्थानीय संतों से वार्ता  कराई।धन्यवाद ज्ञापन संत जुगल बाबा ने किया। श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में संत शामिल हुए। 

 बैठक में संत दशरथ दास महाराज, स्वामी गोविन्दा नन्द, चित प्रकाशा नन्द, आदित्या नन्द महाराज, कृष्णा नंद महाराज, रामविलास चतुर्वेदी, वेदा नंद गिरी, देवा नंद वन महाराज, जुगल बाबा महाराज, राधा मोहन, श्यामा नंद महाराज आदि मौजूद रहे।