संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे संभल के डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया।
संत प्रेमानंद ने डीएम को निडर एवं निष्पक्ष रहकर देश सेवा की सीख दी
- सेवा के दौरान लालच और डर के प्रभाव में न आने का दिया मंत्र
वृंदावन। संभल के डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन में रमणरेती स्थित उनके आश्रम श्रीराधा केलि कुंज पहुंचे। संत ने डीएम को राधारानी का प्रसादी पटुका प्रदान की और उन्हें निडर एवं निष्पक्ष होकर अपने कत्र्तव्य की ओर अग्रसर रहने की सीख दी। इसके लिए संत ने श्रीमद भगवत गीता का भगवान ़़कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद सुनाया।
संत ने डीएम से कहा कि भगवान की कृपा से ही सेवा करने को मिलती है। इसलिए इसका निर्वाह रहना चाहिए। इस दौरान व्यवधान आएंगे, लालच के प्रभाव में नहीं आना है और ना ही डरना है। अपने जो अधिकार है उनके अनुसार देश की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि सेवा के साथ ही भगवान का स्मरण एवं जाप करते रहें। क्योंकि जीवन का लक्ष्य भगवान की प्राप्ति है।
संत प्रेमानंद ने डीएम को समझाया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें भजन करना चाहिए। आपको जिला संभालने का मौका मिला है। सेवाएं भले ही अलग-अलग हों लेकिन ईनाम दोनों को एक ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि ईमानदारी एवं सत्य के भाव से नाम जप करते हैं तो आप महात्मा हैं। उन्होंने संभव डीएम को कुरूक्षेत्र में अर्जुन और कृष्ण का एक संवाद सुनाते हुए कहा कि अर्जुन कहते है कि संन्यास लेकर भगवान का भजन करूंगा, लेकिन भगवान उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं और कहते हैं कि इस समय धर्म युद्ध चल रहा है युद्ध लड़ो यही कत्र्तव्य है।
उन्होंने डीएम को अपने कत्र्तव्य का पालन करते हुए नाम जप करते हुए देश की सेवा करने की सीख दी। इससे वह एक उत्तम अधिकारी माने जाने के साथ ही यह भगवान की सेवा भी मानी जाएगी।
डीएम ने संत प्रेमानंद से कहा कि वह चाय नहीं पीते हंै और ना ही उनके घर में कोई लहसुन प्याज खाते है। वह प्रतिदिन गीता का पाठ करते हैं और एक घंटे से ज्यादा पूजा करते हैं। इस पर संत ने कहा कि इसलिए आप साधु संतों की शरण में आए हैं।



