भारत में 9 दिनों में 14 गुना बढ़े कोविड के केस, 48 घंटेे में 21 मौतें

  • Monday June 02 2025 - 01:09 AM
  •  

नई दिल्ली। देश के कोरोना वायरस के एक्टिव केसोें की संख्या 3783 पहंुच गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार 22 को भारत में 257 कोविड के केस थे, जो कि पिछले नो दिन में बढकर 14 गुना हेा गये हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 485 और देश की राजधानी दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं।

जनवरी से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 21 लोगों की मौत बीते दो दिनों में हुई हैं। शनिवार को बेंगलुरू में 63 साल के व्यक्ति की मौत हेा गई है। उसे दोनों वैक्सीन के साथ बूस्टर डोर भी लगी थीं वहीं दिल्ली में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। महाराष्ट्र, केरल में सबसे ज्यादा 7 - 7 लोगों ने अपनी जान गवांई है। 

कनार्टक सरकार ने शनिवार को पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाये रखने एवं स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की है। बुखार, खांसी सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत जांच करने को कहा है। 

मिजोरम में सात माह बाद कोविड का पहला केस मिला

मिजोरम में शुक्रवार को दो लेागों में कोविड -19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ् विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस तरह की आखिरी मामला सामने आने के सात माह बाद कोविड का केस सामने आया है। मिजोरम में कोविड-19 की आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, उस दौरन राज्य में 73 लोग वायरल से संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि मरीजों  का इलाज लाइजेाल के पास फल्केान में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जेडएमसीएच में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम आईडीएसपी ने लेागों से न घबराने की बात नहीं है। 

भारत में मिले कोविड के नये चार वैरिएंट 

भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है वे LF.7,XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज केहै। बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि

नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी वाहिए, बस सतर्क रहना चाहिए। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गये हैं। हालांकि, निगरानी में रखे गये वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में केाविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।