वृन्दावन के गोपी चंदन की 120 देशों के विदेशी भक्तों में भी दीवानगी

  • Wednesday May 31 2023 - 07:01 PM
  •  

वृन्दावन। श्रीधाम वृन्दावन की जिस पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाएं की हैं। उस पावन भूमि की रज को भक्तजन चंदन मानकर अपने माथे पर धारण करते हैं। तभी तो वृंदावन की रज से तैयार गोपी चंदन दुनियाभर के वैष्णव साधकों के माथे की शोभा बढ़ाता है। दरअसल, वैष्णव साधकों द्वारा माथे पर चंदन धारण करने की सदियों पुरानी परंपरा है। इसके लिए खासतौर पर वृंदावन की पवित्र रज से निर्मित श्गोपी चंदनश् का प्रयोग किया जाता है। इसे बनाने के लिए वृंदावन सीमा में सुनरख और परिक्रमा मार्ग पर खान से रज (मिट्टी) निकाली जाती। फिर उसमें केसर, इत्र और रंगों का मिश्रण कर गोपी चंदन बनाया जाता है।

बन चुका है कुटीर उद्योग

गोपी चंदन बनाने का काम यहां कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है, जिससे हजारों लोगों की आजीविका चल रही है। शहर के अठखंभा, लोई बाजार, इस्कॉन मंदिर के आसपास, बिहारी बाजार, गोपीनाथ बाजार और वनखंडी बाजार में यह आसानी से उपलब्ध है। विक्रेता जुगल शर्मा ने बताया कि गोपी चंदन को अमेरिका, रूस, जापान, कोलंबिया, पेरू, मेक्सिको, मलेशिया, नेपाल और इंग्लैंड के भक्त ऑर्डर देकर मंगाते हैं। इसके अलावा 120 देशों से आने वाले विदेशी भक्त यहां आने पर गोपी चंदन के साथ तुलसी का इत्र और गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती खरीदकर ले जाते हैं।

विभिन्न संप्रदायों के तिलक

वैष्णव साधकों के अलग-अलग संप्रदायों में तिलक लगाने की परंपरा भी अलग-अलग है। राधाबल्लभ संप्रदाय के साधक मस्तक पर तिलक के साथ लाल और श्याम बिंदु लगाते हैं, तो हरिदासी नासिका के अग्रभाग तक लंबा तिलक लगाने के बाद ब्रज रज का बिंदु लगाते हैं। गौड़ीय संप्रदाय के साधक पारंपरिक तिलक लगाते हैं। राधारमण मंदिर के साधक नासिका पर कुछ नीचे तक तिलक धारण करते हैं। रामानंदी साधकों का तिलक अपेक्षाकृत चौड़ा होता है, जिसमें मस्तक पर दो लाल पंक्तियों के मध्य श्वेत चंदन धारण किया जाता हैं। रामानुज संप्रदाय के साधक लाल चंदन का श्री धारण करते हैं।

काष्ठ और तांबे के तिलक सांचे

संत और विभिन्न संप्रदायों के अनुयाई अपने पंथ के अनुसार तिलक लगाते हैं, लेकिन बदले परिवेश में साधकों की सुविधा के लिए लकड़ी और तांबे से बने तिलक सांचे भी बाजारों में मिलने लगे हैं। विदेशी भक्त गोपी चंदन के साथ सांचे खरीद कर ले जाते हैं। इनकी कीमत बीस रुपए से दो सौ रुपए तक है।

पुराना है गोपी चंदन का इतिहास

वृंदावन शोध संस्थान के अध्येता डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु द्वारा विक्रम संवत् 1600 में देववन निवासी शिष्य वीठलदास को पत्र लिख श्याम वंदिनी विहार चंदन अर्थात गोपी चंदन धारण करने को कहा था। राधाबल्लभ संप्रदाय के गोस्वामी चंद्रलाल की रचना वृंदावन प्रकाश माला में भी गोपी चंदन का उल्लेख है। ब्रज संस्कृति की अध्येता प्रगति शर्मा ने बताया कि वृंदावन प्रकाश माला में रमणरेती मार्ग स्थित मदनटेर में विहार चंदन की खान को गोप लीला स्थली के रूप में संबोधित किया। इसी आधार पर विहार चंदन बाद में गोपी चंदन कहलाया।

रसिकों की देन है यह पवित्र परंपरा

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि करीब ढाई सौ साल पहले से रसिक समाज में वृंदावनी रज, गोपी चंदन को काफी श्रद्धा से देखा जाता है। वृंदावन के रसिक हित हरिवंश महाप्रभु, स्वामी श्रीहरिदास एवं संत हरिराम व्यास के काव्य में इसका उल्लेख मिलता है।

प्राचीन मान्यता के अनुसार करीब 250 वर्ष पहले रसिक समाज में वृंदावनी रज को गोपी चंदन के रूप में माना जाता है। जिसका उल्लेख वृंदावन के रसिक हित हरिवंश महाप्रभु स्वामी हरिदास एवं संत स्वामी हरिराम व्यास के काव्य में भी मिलता है।

यह भी बताया जाता है कि श्री हित हरिवंश महाप्रभु द्वारा विक्रम संवत 1600 देववन निवासी शिष्य विट्ठल दास को पत्र लिखकर श्याम वंदिनी विहार चंदन यानी गोपी चंदन धारण करने को कहा था। राधावल्लभ संप्रदाय के गोस्वामी चंद्रलाल की रचना वृंदावन प्रकाश माला में भी गोपी चंदन का उल्लेख है। ग्रंथ में रमणरेती मार्ग स्थित मदन टेर में विहार चंदन की खान को गोपी टीला स्थली के रूप में जाना जाता है।

इसी के आधार पर विहार चंदन बाद में गोपी चंदन के नाम से विख्यात हुआ। इन्हीं मान्यताओं के आधार पर आज भी विश्वभर में वैष्णव साधकों के माथे पर वृंदावन की पावन रज गोपी चंदन के रूप में देखी जा सकती है। इस चंदन के निर्माण के लिए खान से रज निकालकर उसमें केसर, इत्र व रंगों का मिश्रण किया जाता है, जिसे गोपी चंदन कहते हैं। 

चंदन तिलक लगाने की है प्राचीन परंपरा

ब्रज में चंदन लगाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। विशेषकर सनातन धर्म के लोगों में प्राचीन मान्यता के अनुसार माथे को सूना नहीं रखा जाता है। किसी न किसी प्रकार का तिलक अथवा चंदन अवश्य लगाना चाहिए। इसीलिए पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों के समय माथे पर टीका लगाने की परंपरा है। यूं तो दुनिया भर में वैष्णव साधक चंदन का माथे पर लेप कर तिलक लगाते हैं। अब बात करें भक्तों के माथे पर लगे अलग-अलग प्रकार के तिलक की तो इन्हें देखकर कुछ लोगों को इसके बारे में जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। हम आपको बता दें कि विभिन्न संप्रदायों के तिलक भी अलग अलग होते हैं। राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े भक्त अपने माथे पर तिलक के साथ लाल व श्याम रंग की बिंदी लगाते हैं। गौड़ीय संप्रदाय में पारंपरिक तिलक लगाया जाता है तो राधारमण मंदिर के सेवायत व शिष्य नाक के कुछ नीचे तक तिलक लगाते हैं। जबकि हरिदासी संप्रदाय में नाक के अगले भाग तक लंबा तिलक लगाते हैं। वहीं रामानंदी संप्रदाय में चौड़े तिलक के साथ माथे पर दो लाइनों के मध्य में श्वेत चंदन भी लगाने की परंपरा है तो वहीं रामानुज संप्रदाय के साधक लाल चंदन का ही तिलक लगाते हैं।