फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने श्री बांकेबिहारी के दर्शन कर सुनाई कविता
वृंदावन। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा शुक्रवार शाम को श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजन मंदिर के सेवायत शशांक गोस्वामी ने कराया। सेवायत गोस्वामी ने उन्हें बांकेबिहारी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद प्रदान किया।
दर्शन के बाद फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा को मंदिर के चबूतरे पर पत्रकारों ने घेर लिया और सवाल करने लगे। उन्होंने अपनी बात कविता सुनाकर शुरू की। उन्होंने कहा कि गोकुल है अपना यही ब्रजधाम में अपना, यही वृंदावन जहां पर श्याम है अपना...।
उन्होंने कहा कि आराध्य बांकेबिहारी ने जैसा जीवन दिया उसके लिए धन्यवाद करते हैं और उनसे प्रार्थना है कि उनकी कृपा का सकारात्मक उपयोग कर सकें। उन्होंने भगवान राम के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर कहा कि श्रीराम पूरे विश्व हैं, सर्वज्ञ विद्यमान हैं वह तो अखिल ब्रह्मांड नायक हैं।
आपकों बता दें कि आशुतोष राणा की बांकेबिहारी में बड़ी आस्था है। वह कई बार पहले भी वृंदावन में आए हैं। कई दिन ठहरकर आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले चुके हैं।



