बरसाना में राधारानी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए करोड़ों से लगेगा शेड

  • Saturday October 05 2024 - 11:47 PM
  •  

  • एमवीडीए ने जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरु करने जा रहा कार्य 

मथुरा। बरसाना में राधारानी के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मार्ग पर शेड लगाया जाएगा। मथ्ुारा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्य जल्द शुरु होने जा रहा है। 

ब्रज को पर्यटन हब बनाने की दिशा में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नित नई योजनाएं लाई जा रही हैं। ब्रज के छोटे-बडे सभी धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत उन्हें विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरसाना में गत माह रोप -वे का शुभारंभ के बाद अब जयपुर मंदिर से राधारानी मंदिर जाने वाले मार्ग पर शेड लगाने का कार्य किया जाएगा। लगभग 370 मीटर लंबाई में तीन मीटर चौड़ी शेड लगाई जाएगी। इस कार्य में लगभग चार करोड़ से अधिक लागत आने का अनुमान है। 

एमवीडीए द्वारा शेड लगाए जाने से जयपुर मंदिर से लेकर राधारानी मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओ को धूप और बारिशेसे बचाव होगा और किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत बरसाना में राधारानी मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर शेड जगाए जाने का कार्य दो-तीन दिन में शुरु होने जा रहा है। यह कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा।