NIA का सबसे बड़ा ऑपरेशनः 15 राज्यों में PFI के 93 ठिकानों पर छापेमारी, 114 गिरफ्तार

  • Friday September 23 2022 - 11:09 PM
  •  

नईं दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईंए) की अगुवाईं में कईं एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को अपने इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। देश के 15 राज्यों में 93 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआईं) के 114 कार्यंकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने पीएफआईं के खिलाफ इसे अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान करार दिया। उन्होंने बताया कि केरल में पीएफआईं के सबसे अधिक 22 कार्यंकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इसके अध्यक्ष ओ. एम. ए सलाम भी शामिल हैं। पीएफआईं की स्थापना 2006 में की गईं थी। यह भारत में हाशिये पर पड़े वर्गाे के सशक्तिकरण के लिए नव सामाजिक आंदोलन चलाने का प्रयास करने का दावा करता है। 

अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिरफ्तारी केरल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली और राजस्थान में गिरफ्तारी की गईं।गिरफ्तार किए गए सभी पदाधिकारियों का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि एनआईंए, प्रवर्तन निदेशालय (ईंडी) और संबंधित राज्यों के पुलिस बल ने गिरफ्तारियां की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवदियों को कथित तौर पर धन मुहैया कराने, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ने के लिए बरगलाने में कथित तौर पर शामिल व्यक्तियों के परिसरों पर छापे मारे गये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाईं ने हालांकि इस प्रस्तावित हड़ताल को अनावश्यक बताया और राज्य सरकार से इसके खिलाफ कड़ी कार्वाईं करने का आग्रह किया।भाजपा की प्रदेश इकाईं के प्रमुख के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पीएफआईं द्वारा पूर्व में आहूत सभी हड़तालों में दंगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के प्राधिकारियों को लोगों के जीवन और संपत्ति की पर्यांप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यांप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। पीएफआईं के खिलाफ कार्रवाईं की पृष्ठभूमि में कईं मुस्लिम संगठनों ने समुदाय के युवाओं से बृहस्पतिवार को धीरज से काम लेने की अपील की। मुस्लिम स्टूडेंस्ट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एमएसओ) ने ट्विटर पर कहा कि इन संगठनों ने भरोसा जताया कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था, कानून और संविधान में विश्वास है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हर तरह की सांप्रदायिकता का मुकाबला किया जाना चाहिए, चाहे वह कहीं से भी हो और उसके प्रति कतईं बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति होनी चाहिए।

आतंकी वित्त पोषण मामले में पीएफआईं के 114 कार्यंकर्ता गिरफ्तार पीएफआईं के खिलाफ बेंगलुरू में छापेमारी के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी।