आज का पञ्चांग: 18 जुलाई 2022, सोमवार

  • Monday July 18 2022 - 09:10 AM
  •  

श्रीगणेशाय नम:

आज सोमवार को श्रावण बदी पंचमी 08:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री नागपंचमी व्रत (मरूस्थल व बंगाल ) , भैया / मौना पंचमी , श्रावण का पहला सोमवार (व्रत) , शिव पार्थेश्वर पूजन , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:24 से ,  बुध पुष्य नक्षत्र में 11:42 पर , शुक्र आद्र्रा नक्षत्र में 23:39 पर , श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस ( 'परमवीर चक्र' सम्मानित) , श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस , श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती , तुकाराम भाऊराव साठे ( अण्णा भाऊ साठे ) स्मृति दिवस व नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

  • नई  दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास-  श्रावण
  • पक्ष-  कृष्णपक्ष
  • तिथि-  पंचमी - 08:56 तक
  • पश्चात-  षष्ठी
  • नक्षत्र-  पूर्वभाद्रपद - 12:24 तक
  • पश्चात-  उत्तरभाद्रपद
  • करण- तैतिल - 08:56 तक
  • पश्चात-  गर
  • योग-  शोभन - 15:25 तक
  • पश्चात-  अतिगण्ड
  • सूर्योदय-  05:34
  • सूर्यास्त-  19:19
  • चन्द्रोदय-  22:59
  • चन्द्रराशि-  कुम्भ - 06:35 तक
  •  पश्चात-  मीन
  • सूर्यायण - दक्षिणायन
  • गोल-  उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:59 से 12:54
  • राहुकाल- 07:17 से 09:00
  • ऋतु-  वर्षा
  • दिशाशूल-  पूर्व

कल मंगलवार को श्रावण बदी षष्ठी 07:51 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ), भौम व्रत , मंगला गौरी व्रत प्रारम्भ , दुर्गा पूजा (श्री दुर्गा यात्रा - दर्शन काशी में ), केर पूजा , संकट मोचन में हनुमत दर्शन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 12:12 तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:12 तक , राजयोग 07:50 से 12:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:12 से , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 07:50 से 19:44 तक , प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती , श्री जयंत विष्णु नार्लीकर जन्म दिवस व बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।

  • पं. परमानन्द शास्त्री