इंस्टाग्राम पर पहले की दोस्ती, फिर युवती को गेस्ट हाउस पर बुलाकर किया बलात्कार का प्रयास, एफआईआर

  • Friday April 03 2026 - 12:56 AM
  •  

वृंदावन। मथुरा की एक युवती से युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। उसके बाद वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में उसे बुलाकर बलात्कार का प्रयास करने के साथ ही मारपीट की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए राकेश नामक युवक से हुई थी। कुछ समय तक बातचीत बंद रहने के बाद, 31 मार्च 2026 को राकेश ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती के पास पैसे न होने पर आरोपी ने उसे 100 ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद युवती पागल बाबा मंदिर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस पहुँची।

पीड़िता का आरोप है कि गेस्ट हाउस में राकेश ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके होंठ, गले और सीने पर चोटें पहुँचाईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म (इंटरकोर्स) करने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपी राकेश के खिलाफ धारा 74 (BNS): महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग व धारा 76 (BNS): निर्वस्त्र करने के इरादे से महिला पर हमला। उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह को जांच सौंपी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।