श्रीबांकेबिहारी मंदिर
रंगभरी एकादशी पर शुरू हुए श्रीबांकेबिहारी के लाइव दर्शन, अब घर बैठे होंगे ठाकुरजी के दर्शन
- प्रतिदिन दस घंटे होगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का सीधा प्रसारण
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगा सीधा प्रसारण
वृंदावन। अब श्रीबांकेबिहारी महाराज के लाइव दर्शन देश-विदेश में धर बैठे श्रद्धालुओं को हो सकेंर्गें। मंदिर के आसपास लगी एलईडी स्क्रीन पर भी भक्तजन आराध्य श्रीबांकेबिहारी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं साथ ही आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लिंक भी सार्वजनिक की है। मंदिर परिसर से आधिकारिक दर्शन के लाइव प्रसारण 27 फरवरी से सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ हो गया है।
लाइव प्रसारण सेवा का शुभारंभ हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए तकनीक के माध्यम से दर्शन व्यवस्था को आसान बनाना समय की आवश्यकता थी। इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और दूर.दराज के भक्त भी दर्शन से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु वृंदावन नहीं आ सकते, वे अब डिजिटल माध्यम से भी दर्शन कर कर सकेंगे साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव कम होने से सुरक्षा और व्यवस्था भी बेहतर होगी।
प्रतिदिन 10 घंटे होगा लाइव प्रसारण
श्रद्धालु प्रतिदिन लगभग 10 घंटे लाइव दर्शन कर सकेंगे। प्रसारण का समय इस प्रकार रहेगा -
सुबह: 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
शाम: 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
इस दौरान ठाकुरजी की तीनों प्रमुख आरतियों श्रृंगार आरती, राजभोग आरती, शयनभोग आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
अत्याधुनिक कैमरों, एलईडी स्क्रीन से मिलेगा दिव्य अनुभव
मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है -
- मंदिर परिसर में 5 एडवांस कैमरे लगाए गए
- अंदर और बाहर 6 बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित
- गेट नंबर 1, 2, 3 और 4 पर लाइव दर्शन की व्यवस्था
- मंदिर के अंदर 4 बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई गईं
इस हाई-टेक सेटअप को नोएडा की सुयोग्य मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।
घर बैठे सोशल मीडिया पर करें लाइव दर्शन
अब भक्त मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कहीं से भी लाइव दर्शन कर सकते हैं -
- YouTube: https://www.youtube.com/@Thakurji.ShriBankeBihariji
- Facebook: https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji/
- Instagram: https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji/
- X (Twitter): https://x.com/ThakurjiSBBji



