अक्षयतीज पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनों के समय में बड़ा बदलाव, सवा चार घंटे अधिक समय देंगे दर्शन

  • Monday April 28 2025 - 11:58 PM
  •  

  • 30 अप्रैल को ठाकुर बांकेबिहारी के पट सुबह छह बजे खुलेंगे 
  • रात को साढे नो बजे तक होंगे दर्शन 

वृंदावन। अक्षय तीज पर 30 अप्रैल को ठाकुर बांकेबिहारी निर्धारित समय से सवा चार घंटे अधिक समय श्रद्धालुओें को दर्शन देंगे। सुबह मंदिर के पट छह बजे ही खुल जाएंगे दोपहर को भी देरी तक खुलेंगे। यह  निर्णय डीएम एवं एसएसपी द्वारा मंदिर के प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों के बीच मोहन बाग में पर्व की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में किया गया। 

अक्षय तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी के चरण दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप मोहन बाग में मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों के साथ बैठक की। डीएम ने भीड़ को नियं़ित्रत करने और श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन कराने के लिए मंदिर के सेवायत और प्रबंधन के समक्ष मंदिर के पट खुलने और बंद होने के समय को बढाने का सुझाव रखा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों के समय में बड़ा परिवर्तन किया गया।

अक्षयतीज पर मंदिर के पट निर्धारित समय सुबह पौने आठ बजे से पहले छह बजे खुलेंगे जबकि दोपहर 12 बजे के बजाय साढे बारह बजे तक बंद होंग। शाम को निर्धारित समय साऐ पांच बजे के बजाय चार बजे खुल जांएगे। रात को नो बजे के स्थान पर साढे नो बजे बंद होंगे। इसके अलावा डीएम ने गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मार्ग में पंखे, कूलर लगाने, पीने के पानी का इंजमात करने को कहा है। वहीं एसएसपी ने मंदिर की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर चर्चा की है।

कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि अक्षय तीज लाखों श्रद्धालुओ ंकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांके बिहारी मंदिर के पट अधिक समय तक खोले जाने पर चर्चा की गई। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकें। इसके लिए मंदिर के सुबह और शाम निर्धारित समय से पहले मंदिर के पट खोले जाएंगे। लगभग सवा चार घंटे अधिक समय तक आराध्य के दर्शन भक्तजन कर सकेंगे।

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि अक्षय तीज पर ठाकुर बांके बिहारी के विशेष चरण दर्शन होते हैं। इनके दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए बिजली, पानी, सफाई और श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन हो सकें, इसके लिए बैठक की गई है।

बैठक में मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार, सह प्रबंधक उमेश सारस्वत, रजत गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, भीकचंद गोस्वामी, मनेाज गोस्वामी, आशीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

अक्षय तीज पर बाकेबिहारी मदिर के पट खुलने का समय

  • सुबह पट खुलने का समय 6 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
  • शाम को पट खुलने का समय 4 बजे से रात 9.30 बजे तक

गर्मी में सामान्य दिनों में बाकेबिहारी मदिर के खुलने का समय 

  • सुबह पट खुलने का समय 7.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • शाम को पट खुलने का समय 5.30 से रात 9.30 बजे तक