संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंची हेमामालिनी, दिया जीत का मंत्र
वृंदावन। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी शनिवार को संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने रमरणरेती क्षेत्र स्थित उनके आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज पहुंची। संत ने उन्हेें लोगों के लिए समय देने और उनके बीच जाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि लोगो को 10 मिनट भी देंगी तो लोगों की प्रीत उनके प्रति बढ़ेगी, क्योें कि जिताने वाले वहीं है। उन्होंने आशीर्वाद स्वरुप हेमामालिनी को श्रीराधारानी की प्रसादी चुनरी प्रदान की।
संत प्रेमानंद ने हेमामालिनी से कहा कि प्रभु के आश्रित होने के साथ ही ह्रदय से भक्ति रखती हैं। इस पर हेमामालिनी ने कहा कि नृत्य कला के द्वारा भी वह राधाकृष्ण की भक्ति करती हैं। संत ने कहा कि हेमामालिनी को संतों का सानिध्य और भगवदचरणों का आश्रय भी है। जिसको हरि का थोड़ा भी अनुराग है तो उसे लौकिक विजय भी प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो भगवान के आश्रित होते है, उनके तो संसार की विजय चरण चूमती है। पिछले दस वर्षों से विजय रही हैं, तो आगे भी विजय मिल सकती है।
संत प्रेमानंद महाराज ने हेमामालिनी को सीख दी है कि वह आगे बढें और समाज में प्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभा और लोगों के लिए चाहिए, ताकि जन साधारण भी आपको अपना मानें। उन्होंने कहा कि समय देना पड़ेगा, क्यों कि विजय उन्हीं से मिलती है। उन्होंने विजय पाने का टिप्स हेमामालिनी को दिया कि वह क्षेत्रो के मुखिया और क्षेत्रों में जाकर दस मिनट भी देंगी तो बहुत बड़ी प्रियता बटोर लेंगी। संत ने हेमामालिनी से कहा कि ये ना कहें कि समय नहीं है। समय निकालना चाहिए। अंत में संत प्रेमानंद महाराज ने हेमामालिनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवद आराधना करते रहिए और समाज की सेवा करते रहिए।



