इस्कॉन में 600 किग्रा सूजी के हलुआ और चावल से बनाया गोवर्धन पर्वत

  • Wednesday November 15 2023 - 10:23 PM
  •  

  • राधादामोदर मंदिर में भक्तों ने किए अन्नकूट दर्शन  

वृंदावन। इस्कॉन में 600 किलो सूजी के हलुआ का गोवर्धन बनाकर पूजन किया गया और हरिनाम संकीर्तन के साथ परिक्रमा लगाई। वृंदावन के मंदिरों, आश्रमों एवं घरों में भी अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में आराध्य की विशेष सेवा पूजा की गई और विभिन्न प्रकार के पकवान एवं अन्नकूट का भोग लगाया। गोवर्धन पूजा की गई। 

रमणरेती स्थित इस्कॉन में 600 किग्रा सूजी के हलुआ और चावल से गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इसको गोवर्धन पर्वत पर बने मंदिरों और धार्मिक महत्व के देवालयों एवं स्थानों का रुप सब्जियों और फलोंं से आकार दिया गया। इस आकर्षक गोवर्धन गिरि को देख देशी-विदेशी भक्तों ने उत्सुकता के साथ प्रभु गोवर्धन महाराज का महामंत्रों की गूंज के बीच आह्वान किया। हजारों भक्तों ने उनका भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। इस अनुपम धर्म परंपरा को विदेशियों ने अपने कैमरों में संजोया। वहीं भगवान कृष्ण बलराम की विशेष पूजा अर्चना कर पुजारियों ने शंखध्वनि के मध्य आरती की। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि इस्कॉन मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया, जिसेमं 8 क्विंटल सूजी के हलुआ का गोवर्धन बनाया गयाा है। उसका देशी-विदंेशी भक्तांे द्वारा पूजन किया गया और परिक्रमा लगाई।

उधर वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों मेंं अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। प्रात: देवालयों में विराजमान प्रभु के श्रीविग्रह का अभिषेक हुआ। इसके पश्चात विशेष आरती की गई और अन्नकूट का भोग लगाया गया। वर्ष भर में एक दिन होने वाले विशेष दर्शनोें के लिए सुबह से मंदिर में तातां लग गया। ठाकुरजी ने अन्नकूट प्रसाद के साथ दोपहर दो बजे से चार बजे तक दर्शन दिए। ठा. राधादामोदर मंदिर में अंग सेवक दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महारजा की अध्यक्षता में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इसमें गिरिराज महाराज का पूजन किया गया। कई मन सब्जी और 56 भोग ठाकुरजी को सेवित किए गए। उन्होंने बताया कि एक कुंटल दूध से बनी खीर का भोग लगाकर भक्तों वितरित किया गया। इस मौके पर मथुरा के जिला जज आशीष गर्ग एवं मधु पंडित दास महाराज को सम्मानित किया गया। शाम को भजन संख्या का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने भजनों की धुनों पर भाव नृत्य किया।