श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठा. बांकेबिहारी ने पीले रंग की पोशाक में भक्तों को दिए दर्शन
वृन्दावन। सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आए लाखों भक्तों ने दर्शन किए। अपने आराध्य को लाला कन्हैया के जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। मंदिर खचाखच श्रद्धालुओं से भरा देखा गया। दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा। वहीं जन-जन के आराध्य ठा. बांकेबिहारी ने पीले रंग की गोटे से जड़ित पोषाक धारण की। मंदिर को गुब्बारों और पुष्पों से सजाया गया।
वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती मध्य रात्रि 1.45 पर बजे हुई। इस विशेष आरती के लिए देर रात भक्तों का तांता लगा रहा। इससे पहले मंदिर के गर्भ गृह का पर्दा लगाकर सेवायत गोस्वामियों ने ठा. बांकेबिहारी का जन्माभिषेक किया। इस दौरान मंदिर की पंरपरा के अनुसार ठाकुर के दर्शन भक्तों केा नहीं होते हैं।
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में नहीं मना नंदोत्सव
वृन्दावन। धर्मनगरी के राधादामोदर, यशोदानंदन मंदिर, राधारमण मंदिर, इस्कॉन मंदिर में कान्हा के जन्म की खुशी मनाई गई। वहीं बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद सुबह होने वाला नंदोत्सव नहीं मनाया गया। प्रशासन और प्रबंधन द्वारा इसे आयोजन को टाल दिया गया। वहीं हादसे के कारण बांकेबिहारी मंदिर में सुबह के दर्शनों में भीड़ काफी कम पहुंची तथा हादसे की समीक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों की बैठकों का दौर चलता रहा। इनमें एडीजी राजीव कृष्ण आईजी नचिकेता झा, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, एसएसपी अभिषेक यादव आदि ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। वहीं मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक भी की। एडीजी ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा।



