काशी विश्वनाथ की तर्ज पर श्री बाँकेबिहारी मन्दिर समेत बृज के तीन मन्दिरों का हो सकता है कायाकल्प
- मन्दिरों को सुव्यवस्थित करने को लेकर पीएम मोदी से मिली सांसद
- पीएम मोदी को सांसद हेमामालिनी ने सौंपा प्रस्ताव
वृन्दावन। धर्मनगरी वृंदावन के सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर समेत बृज के प्रमुख तीन मंदिरों को सुव्यवस्थित करने का मामला देश के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचा। मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में पीएम मोदी मुलाकात कर वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, मिर्जापुर के मां विध्यवासिनी मंदिर की तर्ज पर सौदर्यीकरण करने और सुव्यवस्थित तरीके से निर्माण करने का प्रस्ताव सौंपा हैं। यह जानकारी सांसद हेमामालिनी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
सांसद हेमामालिनी ने पीएम मोदी को प्रस्ताव पत्र में कहा कि बृज के प्रमुख तीन मंदिर जिनमें वृन्दावन स्थित सुप्रसिद्ध श्री बाँकेबिहारी मन्दिर, गोवर्धन स्थित श्री गिरिराजजी दानघाटी मन्दिर, बरसाना स्थित श्रीजी मन्दिर यानि राधारानी मन्दिर हैं। इन तीनों मन्दिरों के पौराणिक महत्व को देखते हुए प्रतिवर्ष देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन आते हैं। बृज के इन प्रमुख मन्दिरों के महत्व एवं करोड़ों दर्शनार्थियों की भावनाओं के अनुरूप यहां अतिरिक्त सुव्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।
सांसद ने कहा कि वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंन्दिर, मिर्जापुर में मां विध्यवासिनी देवी मन्दिर में की गई सुव्यवस्थाओं के अनुरूप बृज क्षेत्र के इन तीन मन्दिरों को भव्यता प्रदान की जाए। यह जानकारी



