किसानों की मांगों को लेकर भाकियू फिरोजाबाद से निकालेगी पदयात्रा
- एक अक्टूबर को फिरोजाबाद से किसान निकालेंगे पदयात्रा
- 11 अक्टूबर को लखनऊ में किसान उतरेंगे सड़कों पर
वृंदावन। भारतीय किसान यूनियन(भानु)द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर पानी गांव में दो दिवसीय महा पंचायत का सोमवार को शुरु हुई, इसमें किसानों ने केंद्र सरकार से किसान आयोग गठन, किसानों कर्ज माफी सहित कई मांगें की। इसके लिए एक अक्टूबर से भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में फिरोजाबाद से लखनऊ तक पदयात्रा निकाली जाएगी। किसानों द्वारा 11 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रतार्प ंसह ने केंद्र सरकार से किसान आयोग का गठन, कर्ज माफी, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार रुपए प्रति माह जीवन यापन भत्ता और दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांगें की है और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चतावनी दी है।
एक अक्टूबर को फिरोजाबाद से शुरु होगी पदयात्रा
महा पंचायत के पहले दिन सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक अक्टूबर को फिरोजाबाद से लखनऊ तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसक नेत़ृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप करेंगे। लखनऊ में 11 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अफसर समय नहीं आए तो किसान सड़क पर करेंगे महा पंचायत
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने कहा कि भाकियू ने डीएम को 18 सितंबर को किसानों की जिले स्तर की समस्याओं को लेकर बीस सूत्रीय ज्ञापन दिया था। जिसमें आवारा गोवंश से फसल बर्वाद के साथ हो रही सड़क दुर्घटना, बिजली की जर्जर लाइन से किसानों की हो रही मौंतें, टूटी सड़क, वन्य जीवों से लोगों की रक्षा, नहरों में पानी न होने की समस्याएं शामिल थीं। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया था कि समस्याओं से संबंधित अधिकारी महा पंचायत में शामिल होेकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे, लेकिन महा पंचायत में आबकारी विभाग के डीओ के अलावा कोई अधिकारी नहंीं पहुंचे। इस पर किसानों में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने ऐलान किया कि यदि मंगलवार को 11 बजे तक संबंधित महापंचायत में नहीं पहुंचे तो पानीगांव चौराहा के मार्ग पर महापंचायत की जाएगी।
ये रहे मौजूद
महा पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, जिला अध्यक्ष देवेंद्र, यशवीर राघव, राजकुमार अग्रवाल, ठा.रीतिराम, विक्रम सिंह, जितेंद्र भरंगर, राजेश सैनी राजन सिंह, मान सिंह , क्षत्रपाल धनगर, लक्ष्मी नारायण, कुशलपाल सिंह, वेदप्रकाश, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।



