अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने रखा खेल की दुनिया में कदम, मथुरा में कराया पहला नेशनल टूर्नामेंट
वृन्दावन। अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने फिल्मों की दुनिया से खेल की दुनिया में कदम रखा है। वह रेसलिंग को देशभर में आगे लाने वाले संस्था 'पीपल्स आर्म्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' की अध्यक्ष भी बनीं है। वह मथुरा के जीएलए यूनीवर्सिटी में पहला आर्म्स फेडरेशन यानि पंजा का फेडरेशन द्वारा पंजा लड़ाने का पहला नेशनल टूर्नामेंट करने जा रही हैं।
अभिनेत्री प्रीति झंगियानी अपने पति परवीन डबास के साथ वृन्दावन आईं। उन्होंने बांकेबिहारी मन्दिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने तुलसी मन्दिर में पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने बताया कि मथुरा-वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी है। इस धार्मिक नगरी से वह पाथी का पहला नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन करने ला रही है। जिसमें देशभर से एथलीट भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आर्म्स रेसलिंग देश में नहीं विश्व में पहली बार हो रहा है। तीन दिन का नेशनल टूर्नामेंट में 1300 एथलीट्स आए हैं। यह आयेाजन मथुरा-वृन्दावन और 'पैथी' संस्था के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने बताया कि फिल्मों की दुनिया से स्पोर्ट्स की दुनिया में आने का उनका उद्देश्य आर्म्स रेसलिंग को प्रमोट करना और एक प्लेटफॅार्म देना है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फिल्म भी बनती है और स्पोटर्स के क्षेत्र में कार्य कार्य करती है। इसे लेकर बहुत सारी वेबसाइट्स भी हैं। जो बच्चे आर्म्स स्पोर्ट्स सालांे से खेल रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं। लेकिन उन्हें एक प्लेटफार्म की जरूरत थी। उनकी इस मेहनत को देशभर में दिखा सकें कि यह आर्म्स रेसलिंग भी बारीकियों का खेल है, इसमें टैकनिक और रूल्स भी हैं। यह सिर्फ स्टेªंथ का खेल नही है और बहुत ही एक्साइटेंड टूर्नामेंट और मैचेज हैंं। इसमें एक फिमेल है और विशेषकर दिव्यांगों के लिए भी है।



