ठा. द्वारकाधीश मंदिर में कुनबारा महोत्सव, सोने के पलना में विराजमान हुए ठाकुरजी

  • Wednesday February 16 2022 - 09:28 AM
  •  

मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में कुनबारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के साथ ही मंदिर में विविध मनोरथ सम्पन्न हुए। जिसमें ठाकुरजी को चांदी की हटरी और सोने के पलना में विराजमान किया गया गया। अपने आराध्य के विशेष दर्शन कर भक्तजन भाव विभोर हो गए। 

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉ वागीश कुमार महाराज जीके सपरिवार मथुरा पधारने पर मंदिर में विभिन्न मनोरथो का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम चांदी की हटरी, सोने का पलना, राज दरबार और राजभोग के दर्शन में भव्य कुनबारे के दर्शन भक्तों को हुए। इसी के साथ ही विविध मनोरथ  सम्पन्न हुए।  मंदिर के गोस्वामी डॉ वागीश कुमार महाराज कांकरोली युवराज द्वारा ठाकुर के लाड लड़ाए गए।  मंदिर के महाराजश्री जब भी मथुरा आते हैं तो इसी प्रकार ठाकुरजी के लाड़ लड़ाते हैं।