गांधी परिवार में जल्द बजेगी शहनाई, प्रियंका के बेटे रेहान गर्लफ्रेंड अवीवा के संग करेंगे सगाई

  • Tuesday December 30 2025 - 12:29 PM
  •  

नई दिल्ली। देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले गांधी परिवार में लंबे समय के बाद शहनाई बजने जा रही है। कांग्रेस महासचिव एवं केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी एवं उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रेहान अपनी गर्लफें्रड अवीवा बेग के साथ सगाई करने जा रहे हैं। 

सूत्रों की मानें तो रेहान वाड्रा ने हाल ही में अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया है, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। इतना ही नहीं, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से इंगेजमेंट हो चुकी है। इसमें कुछ गिने.चुने ही करीबी लोग शामिल हुए थे। अभी शादी की तारीख सामने नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार रेहान और अवीवा की शादी राजस्थान के रणथंभौर में होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार सहित सवाई माधोपुर पहुंचेगी। वह रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग में ठहरेंगी।