नवरात्रि पर मन्दिर पहुंचे वृ्द्ध ने देवी मां को काटकर चढ़ा दी अपनी जीभ

  • Tuesday March 28 2023 - 11:43 PM
  •  

फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अपनी बीमारी से परेशान बुजुर्ग व्यक्ति ने नवरात्रि के मौके पर काली माता के मन्दिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। जीभ काटने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही मन्दिर परिसर में लोगो की भीड़ जमा हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना यूपी के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव स्थित काली देवी मंदिर की है। मन्दिर में नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगती है। मंगलवार की सुबह कल्यानपुर गांव का रहने वाला 65 वर्षीय बाबूराम पासवान भी मन्दिर पहुंचा। बाबूराम पैर के असहनीय दर्द से परेशान थे और उसने अपनी बीमारी से तंग आकर काली मंदिर में अपनी जीभ काटी और देवी पर चढ़ा दी। जीभ काटने के कारण बुजुर्ग के शरीर से काफी खून बह गया, जिससे उसके हालत बिगड़ने लगी।

जैसे ही इस बात की सूचना क्षेत्र में फैली वैसे ही ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वृद्ध की हालत नाजुक देखते हुए इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक वृद्ध की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।