दुख, दरिद्र को दूर करने व नवगृहों को अनुकल करने को करें ये उपाय

  • Friday July 11 2025 - 09:53 AM
  •  

नवग्रहों में से किसी भी एक ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में परेशानी आती हैं। धन की कमी आ जाती है। विकास का पहिया थम जाता है। तो ऐसे में गृहों को मजबूर करने के लिए एक सरल उपाय है कि भगवान शिव की दिन के अनुसार पूजन करने की विधि। जी हां यदि दिन के अनुसार भगवान शिव पर पूजन करने के दौरान वस्तुएं अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और गृहों के मजबूर होने के साथ ही जीवन में मंगल होते हैं, बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर कौन से दिन कौन सी चीज अर्पित करनी चाहिए - 

शिवलिंग पर किस दिन क्या चढ़ाएं, जानिए  

  • सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से चंद्रमा मजबूत होता है। 
  • मंगलवार को शिवलिंग पर शहद और गुड़ अर्पित अर्पित करने से मंगल गृह मजबूत होती है। 
  • बुधवार को शिवलिंग पर बेलपत्र और मूंग चढ़ाने से बुध गृह मजबूत होती है। 
  • गुरूवार को शिवलिंग पर चने की दाल, पीला चंदन अर्पित करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होती है। 
  • शुक्रवार को शिवलिंग पर गुलाल जल एवं चंदन का पानी अर्पित करने से शुक्र ग्रह मजबूत होती है।
  • शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द अर्पित करने से शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। 
  • रविावर को शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल मिला जल चढ़ाने से सूर्य गृह प्रबल होती है।