श्रीनगर में बड़ा आतंकी हमला: पुलिस की बस पर फायरिंग, 2 जवान शहीद, 14 घायल
श्रीनगर। बाहरी क्षेत्र जेवान में पुलिस बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। अंधाधुन गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 14 जवान घायल हो गए हैं। इमें से 3 जवानों की हालत गंभीर है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ बताया जा रहा है। साथ ही पाकिस्तानी आतंकी भी हमले में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की बस पर की फायरिंग कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया कि इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वहां हर तरफ कांच की टुकड़े बिखरे हुए क्योंकि फायरिंग में बस की शीशे टूट गए हैं। हमलावर आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस की बस मुख्यालय की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायल जवानों की इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ का दस्ता और जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घाटी में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मामले लगातार बढ़ गए हैं और सेना से लेकर पुलिस के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले बीएसएफ के जवानों पर भी आतंकी हमला हुआ था।



