सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का मर्डर! अस्पताल पार्किंग में खड़ी बंद कार से मिली लाश

  • Thursday June 12 2025 - 04:22 PM
  •  

बठिंडा। बुधवार देर शाम को शहर के आदेश अस्पताल की पार्किंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी बंद गाड़ी मंे 35 वर्षीय युवती का शव मिला। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर के रूप में की है। 

बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से तेज दुर्गंध वहां से गुजर रहे लोगों को आ रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें करीब 35 वर्षीय एक युवती का शव मिला जिसकी पहचान लक्ष्मण नगर लुधियाना निवासी इन्फ्लुएंसर कमल कौर के रूप में की गई है।

बंद कार में लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार से दुर्गंध आ रही है। जब जांच की गई तो गाड़ी के अंदर महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को मौके पर ही घेर लिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संदिग्ध व्यक्ति जो गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।