महिलाओं के जीवन को सुगम और सरल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः योगी आदित्यनाथ
वृन्दावन। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है कि जब संभवतः पहली बार देश के राष्ट्रपति ने महिलाओं के साथ संवाद करके उनके दुख दर्द को समझा है, उनका यह कार्य रूढ़िवादी व्यवस्था पर एक प्रहार है, जो व्यक्ति के जीवन की प्रगति को रोकने का कार्य करता है और मानवीय संवेदना को तार-तार करता है। श्री बांके बिहारी दर्शन के पश्चात इन महिलाओं से संवाद बनाया है, जिसके लिए वह उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं। केन्द्र व राज्य सरकार का उददेश्य है कि इन महिलाओं का जीवन सुगमता से व्यतीत हो और इन्हे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
यह विचार उन्होंने सोमवार को वृन्दावन के कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में व्यक्त किए। मौका था देश के राष्ट्रपति के आगमन का। यहां राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने विधवा एवं वृद्ध महिलाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल आनन्दबेन पटेल भी मौजद रहीं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उनकी पत्नी सविता कोविन्द एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राधारानी की छांव के तले भक्तों के इस अभियान के साथ अपने आपको समर्पित कर देना का अवसर उन्हें भी प्राप्त हुआ है। इसमंे बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो अलग-अलग प्रकार से रचनात्मक गतिविधियों के साथ भी जुड़ी हुई है। कृष्णा कुटीर आश्रम में कुछ महिलायें भजन संध्या कार्यक्रम संपन्न करती हैं, कोई अगरवत्ती बनाना, तुलसी की माला पिरौने आदि का काम करके अपने को व्यस्त रखती है। वह ईश्वर की अराधना करके मुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करती हैं।
उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय मथुरा, मेडिकल कॉलेज आगरा आदि के माध्यम से इन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत माताओं को स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वृन्दावन की माताओं द्वारा बनाया गया रंग और गुलाल दूर दूर तक राज्य सरकार की मदद से पहुॅचाया जा रहा है। फेस पाउडर बनाने की सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है, इसके साथ ही स्वावलम्बी बनाने तथा प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम को बेसिक शिक्षा परिषद के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के भोजन की व्यवस्था में मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि वृन्दावन के साथ साथ बनारस, आयोध्या, गोरखपुर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी निराश्रित महिलाओं के लिए इस प्रकार के स्थल निर्माण करने की कार्यवाही को बढ़ाये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे कोई माता या बच्चे का पालन अपने आपको निराशा महसूस न कर सके। उन्होंने कहा कि संवदेनशील सरकार का यह दायित्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रदेश सरकार 08 वर्षों से कार्य रही है, उसका परिणाम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग केन्द्र और राज्य के द्वारा सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वह इन माताओं का सहभागी बनकर इनके सुखी जीवन और दीर्घ जीवन की कामना करत हैं।



