गोपाष्टमी: ठाकुर राधा दामोदर के ग्वाल भेष में भक्तों को दिए दर्शन

  • Thursday November 23 2023 - 12:47 AM
  •  

वृंदावन। राधा दामोदर मंदिर में सोमवार को बड़े गोसाई कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज एवं ठाकुर राधा दामोदर के अंग सेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। इसमें ठाकुर राधादामोदर के ग्वाल भेष में दर्शन हुए। गोस्वामीयों ने मंत्रोच्चारों के मध्य गो पूजन किया। बड़ी संख्या में भक्तजन आराध्य के श्रृंगार दर्शन करने पहुंचे। 

दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि गोपाष्टमी के मौके पर मंदिर में भव्य फूल बंगला और ठाकुर राधा दामोदर लाल ने ग्वाल भेष धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए हैं। साथ ही मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गौ पूजन किया गया। ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष 56 भोग लगाया गया है। मध्यकालीन बेला में मंदिर परिसर में साधु संत एवं वैष्णवजनों के लिए प्रसादी सेवा भी की गई।