LPG cylinder: महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़े ,जानें नई कीमत

  • Sunday March 03 2024 - 12:43 AM
  •  

 

नई दिल्ली। मार्च की शुरुआत होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

 इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर  के दाम में 24 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ गए हैं।  तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के रेट अगस्त में बदले गए थे।

बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी इनकी कीमतें स्थिर है। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को इनकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी।